Placeholder canvas

Kapil Sharma Show छोड़ने के बाद Sunil Grover के आए बुरे दिन! सड़क किनारे मूंगफली बेच रहे

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) का भी जवाब नहीं। फैंस को एंटरटेन करने का वे कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। मगर अब सुनील ग्रोवर का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख यूजर्स दंग रह गए हैं। बात ही कुछ ऐसी है शॉक्ड होना तो लाजमी है। इंस्टा पर सुनील ने वीडियो शेयर किया है जिसमें वे सड़क किनारे मूंगफली बेच रहे हैं।

मूंगफली बेच रहे सुनील ग्रोवर?

इतना बड़ा स्टार और रोड किनारे मूंगफली बेच रहा है? इस बात को सुनते ही आप भी हैरान रह गए होंगे। तो जनाब हैरान और परेशान होने की जरूरत नहीं है। कॉमेडियन के दिन अच्छे ही चल रहे हैं। ये सब तो सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) का अपने फैंस को एंटरटेन करने का तरीका है। जिसकी खातिर वे मूंगफली बेचने वाला भी बन गए। सुनील ग्रोवर ने मूंगफली बेचते हुए वीडियो शेयर कर लिखा- खाओ खाओ खाओ। ये वीडियो पोस्ट होते ही वायरल होने लगा है।

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड में शान से लहराएगा तिरंगा, Mukesh Ambani 381 अरब में खरीदेंगे फिरंगियों का लिवरपूल FC

सुनील का वीडियो वायरल

वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क किनारे मूंगफली की दुकान पर सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) जाते हैं और फिर वहां मूंगफली भूनने लगते हैं। कमाल की बात है इतना बड़ा सितारा लोगों को गरमा गरम मूंगफली बेच रहा है। जैकेट-टी शर्ट, जींस में मूंगफली भूनते सुनील ग्रोवर का ये टशन आपने इससे पहले कभी नहीं देखा होगा। कॉमेडियन के इस वीडियो पर लोगों के मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- सोचो कि मूंगफली लेने जाओ और वहां द सुनील ग्रोवर मिल जाएं। कई लोग इस मूंगफली की दुकान का पता भी मांगते दिखे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover)

यूजर्स ने सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) के डाउन टू अर्थ नेचर की तारीफ की है। उन्हें रियल स्टार भी बताया है। एक शख्स ने सुनील को रोस्ट करते हुए लिखा- कपिल शर्मा का शो छोड़ने के बाद ऐसी हालत। दूसरा यूजर लिखता है- खाएंगे सुनील जी पहले अच्छी तरह से भूनने तो लो मूंगफली को।

फिल्मों में बिजी सुनील ग्रोवर

सुनील ग्रोवर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे फिल्मों में सक्रिय हैं। उनकी पिछली रिलीज गुडबाय थी। इसमें उन्होंने पंडित जी का रोल प्ले किया था। सुनील की अपकमिंग मूवी जवान है। सुनील को डॉक्टर मशहूर गुलाटी, रिंकू देवी के किरदार से पहचान मिली। उनके कपिल शर्मा शो (Kapil Sharma Show) में लौटने की खबरें अक्सर आती हैं। फैंस भी चाहते हैं कि गिले शिकवे भुलाकर कपिल और सुनील एक हो जाएं। दोनों के बीच बीते सालों में रिश्ता सुधरा भी है। मगर सुनील और कपिल का साथ काम करना मुश्किल ही नजर आता है। इसकी एक वजह सुनील का फिल्मों में बिजी रहना भी है।