Placeholder canvas

Mukesh Ambani Birthday: 66 के हुए मुकेश अंबानी… जानिए कैसी है कामयाबी की कहानी

देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani Birthday) आज 66 साल के हो गए। उनका जन्म 19 अप्रैल 1957 को भारत के बाहर यमन में हुआ था।

एशिया के सबसे अमीर और दुनिया के शीर्ष अरबपतियों की लिस्ट में 13वें पायदान पर काबिज मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani Birthday) के नेतृत्व में रिलायंस ग्रुप लगातार नए आयाम छू रहा है। RIL का मार्केट कैप इस समय 15 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है और इस हिसाब से ये दुनिया की सबसे मूल्यवान 50 कंपनियों में शामिल है।

पिता धीरूभाई अंबानी के निधन के बाद मुकेश अंबानी ने रिलायंस की कमान अपने हाथ में ली और इसे बुलंदियों पर पहुंचा दिया। आइए उनके कारोबारी सफर पर एक नजर डालते हैं।

यह भी पढ़ें: आने वाला है Maruti Alto का नया मॉडल, धाकड़ लुक से SUV, THAR को देगी टक्कर

एशिया में नंबर एक अमीर

हाल ही में फोर्ब्स ने 2023 की बिलेनियर्स लिस्ट (Forbe’s 2023 Billionaires) जारी की थी और इसमें एशिया के सबसे अमीर इंसान का ताज मुकेश अंबानी (Asia’s Richest Mukesh Ambani) के सिर सजा था। फोर्ब्स के रियल टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, 84।1 अरब डॉलर की नेटवर्थ (Mukesh Ambani Net Worth) के साथ मुकेश अंबानी दुनिया के टॉप अरबपतियों की लिस्ट में 13वें पायदान पर काबिज हैं।

बीते साल तक अंबानी इस लिस्ट में लंबे समय तक टॉप-10 में शामिल रहे थे। इस मुकाम तक पहुंचने का मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani Birthday) का सफर बेहद दिलचस्प रहा है। उनके पिता दिवंगत धीरूभाई अंबानी (Dhirubhai Ambani) जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज को छोड़कर गए थे, वहां से अंबानी इसे ऐसे मुकाम पर ले गए, जहां देश-दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियां उससे काफी पीछे रह गईं।

पढ़ाई बीच में छोड़ बिजनेस से जुड़े

मुकेश अंबानी ने बॉम्बे यूनिवर्सिटी से केमिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। इसके बाद उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में भी एडमिशन लिया था, लेकिन यहां अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने पिता के साथ कारोबार में हाथ बंटाना शुरू कर दिया था। मुकेश अंबानी ने 1981 में अपने पिता धीरूभाई अंबानी के साथ मिलकर रिलायंस ग्रुप में एंट्री ली थी। इसके बाद 1985 में कंपनी का नाम रिलायंस टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज लिमिटेड से बदलकर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड कर दिया गया। पिता के कंधे से कंधा मिलाकर चलते हुए मुकेश अंबनी ने पेट्रोलियम के अलावा टेलीकॉम क्षेत्र में भी अपने कदम आगे बढ़ाए और रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड की स्थापना की।

यह भी पढ़ें: IPL 2023 SRH vs MI: अर्जुन तेंदुलकर ने आखिरी ओवर में मुंबई को दिलाई जीत, हैदराबाद की 14 रन से हार

पिता के निधन के बाद संभाली कमान

6 जुलाई 2002 को धीरूभाई अंबानी के निधन (Dhirubhai Ambani Death) के बाद मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज (Mukesh Ambani Reliance) की कमान अपने हाथ में ली। हालांकि, पिता का निधन होते ही उनके और छोटे भाई अनिल अंबानी के बीच संपत्ति को लेकर विवाद शुरू हो गया था और ये विवाद बंटवारे तक पहुंच गया था। अंबानी फैमिली में बंटवारे के तहत रिलायंस इंफोकॉम छोटे भाई अनिल अंबानी के पास पहुंच गई, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड मुकेश अंबानी के पास आ गई।

75,000 करोड़ की कंपनी आज सबसे मूल्यवान

जब मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की बागडोर अपने हाथ में ली थी, तब साल 2002 में इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन महज 75,000 करोड़ रुपये था। इसके बाद मुकेश अंबानी ने अपनी मेहनत और लगन से रिलायंस इंडस्ट्रीज को देश की सबसे बड़ी के कंपनी बना दिया। बीते साल 2022 में रिलायंस 19 लाख करोड़ एमकैप वाली देश की पहली कंपनी बनी थी। हालांकि, तब से इसकी मार्केट वैल्यू में गिरावट आई है, लेकिन फिर भी फिलहाल ये 15 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। एक ओऱ जहां मुकेश अंबानी ने अपनी काबिलियत की दम पर रिलायंस को बुलंदियों पर पहुंचाया, तो वहीं उनके छोटे भाई अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस कैपिटल अब बिकने की कगार पर पहुंच चुकी है।

हर सेक्टर में मुकेश अंबानी की धमक

मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की कमान हाथ में लेने के बाद न केवल पेट्रोलियम बल्कि रिटेल, लाइफ साइंसेज, लॉजिस्टिक्स, टेलीकॉम और इंफ्रास्क्ट्रक्चर के क्षेत्र में अपनी दमदार दस्तक दी। उनकी रिलायंस रिटेल भारत की सबसे बड़ी रिटेल बिजनेस की कंपनी है और लगातार अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करती जा रही है। इसके अलावा रिलायंस जिओ, जिसे अंबानी ने 2016 में लॉन्च किया इस क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी बनकर उभरी।

जियो की दम पर रिलायंस कर्जमुक्त

मुकेश अंबानी की सूझबूझ के कारण ही रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL LTD) ने महज 58 दिनों में जियो प्लेटफॉर्म्स की एक चौथाई से कम हिस्सेदारी बेचकर 1।15 लाख करोड़ रुपये और राइट इश्यू के जरिए 52,124।20 करोड़ रुपये जुटाए थे। इसकी दम पर कंपनी तय समय से नौ महीने पहले ही पूरी तरह से कर्जमुक्त हो गई। रिलायंस पर 31 मार्च 2020 की समाप्ति पर 1,61,035 करोड़ रुपये का कर्ज था और कंपनी ने 31 मार्च 2021 तक चुकाने का लक्ष्य रखा था। मुकेश अंबानी ने इसे नौ महीने पहले ही कर्जमुक्त कर दिया और इसमें जिओ की अहम भूमिका रही।

तीनों बच्चे कारोबार में सक्रिय

रिलायंस ग्रुप तेजी से विस्तार कर रहा है और अब मुकेश अंबानी ने अपने तीनों बच्चों को बड़ी जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी रिलायंस जिओ की कमान संभाल रहे हैं, जबकि उनकी जुड़वां बहन और मुकेश-नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी रिलायंस रिटेल को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने के लिए एक के बाद एक लगातार डील करती नजर आ रही हैं। अंबानी फैमिली के छोटे बेटे अनंत अंबानी ग्रुप के न्यू एनर्जी की कमान अपने हाथों में लिए हुए हैं।