Placeholder canvas

 Komaki Ranger: भारत की पहली Electric Bike, सिंगल चार्ज में चलेगी 220Km

 Komaki Ranger इलेक्ट्रिक मोटरबाइक भारत में लॉन्च हो गई है। यह मोटरसाइकिल भारत की पहली इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक है। कंपनी का कहना है कि यूजर इसमें आईसी इंजन वाली बाइक जैसा राइडिंग एक्सपीरियंस ले पाएंगे।

बाइक में 4kW की पावर वाली बैटरी दी गई है जो इसके रग्ड फीचर्स को सपोर्ट करने के लिए पर्याप्त है। कोमाकी रेंजर इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक भारत में तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Komaki Ranger क्रूजर बाइक को कंपनी ने 1.68 लाख रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। इसे 26 जनवरी 2022 से कंपनी के आधिकारिक डीलरशिप्स पर जाकर खरीदा जा सकता है। यह तीन कलर ऑप्शन में आती है जिनमें- गार्नेट रेड, डीप ब्लू और जेट ब्लैक शामिल हैं।

Komaki Ranger Features

Komaki Ranger इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक फीचर्स (electric cruiser bike features) की बात करें तो इसमें कई मॉडर्न फीचर्स देखने को मिलते हैं जिनमें ब्लूटूथ इनेबल्ड साउंड सिस्टम, साइड स्टैंड सेंसर, क्रूजर कंट्रोल फीचर और एंटी थेफ्ट लॉक सिस्टम शामिल हैं।

कोमाकी रेंजर (Komaki Ranger) में चमकदार क्रोम वाले एलईडी हेडलैंप दिए गए हैं। हेडलैंप के साइड में इंडिकेटर मिलते हैं जो कि रेट्रो थीम पर बेस्ड हैं।

क्रूजर डिजाइन वाली इस शानदार बाइक में पावर के लिए 4000 वाट की पावरफुल मोटर दी गई है। यह किसी भी इलेक्ट्रिक टूव्हीलर में दी जाने वाली सबसे बड़ी बैटरी है। पावरफुल बैटरी के साथ बाइक की रेंज से भी उम्मीदें बढ़ जाती हैं। कंपनी का दावा है कि कोमाकी रेंजर इलेक्ट्रिक क्रूजर (Komaki Ranger Electric Cruiser) की रेंज सिंगल चार्ज में 220 किलोमीटर तक जा सकती है।

बाइक के बारे में कहा गया है कि यह ऑनरोड राइड के साथ ऑफरोड राइड्स के लिए भी पूरी तरह से सक्षम है। कई तरह के इलाकों में यह स्मूद राइड दे सकती है और अलग-अलग मौसम की परिस्थितियों में चलाई जा सकती है

Komaki Ranger बाइक में वाइड हैंडलबार हैं, सिंगल पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के अलावा डुअल स्टोरेज बॉक्स और एंटी थेफ्ट लॉक सिस्टम जैसे फीचर्स भी हैं। इसमें बिल्ट इन ब्लूटूथ साउंड सिस्टम मिलता है जिससे राइड के साथ इसमें म्यूजिक का भी मजा लिया जा सकता है।

एक इलेक्ट्रिक मोटरबाइक होने के साथ साथ कोमाकी रेंजर एक क्रूजर बाइक भी है। 2 लाख से कम की कीमत में आकर्षक फीचर्स से लैस यह पावरफुल मोटरबाइक काफी किफायती मालूम होती है। EV मार्केट में बढ़ी डिमांड के चलते इलेक्ट्रिक बाइक्स का सेगमेंट आने वाले समय में काफी पॉपुलर होने वाला है।