Placeholder canvas

कम पैसे में ये 5 सस्ते और खूबसूरत देश ज़रूर घूमिये, जन्नत ज़मीन पर दिख जाएगी, पैसा भी बचेगा

हर किसी के जीवन में घूमने-फिरने का अलग समय और महत्व होता है। हालांकि,जीवन के सबसे यादगार पल किसी ना किसी छुटियों के ही होते हैं। साथ ही साथ कई सारे लोग ऐसे भी होते हैं जिनको घूमना फिरना पसंद नहीं होता और कुछ ऐसे होते हैं जिनको हर 3 -4 महीने में उनका घूमने की योजना बन ही जाती है। घूमने फिरने से समय की बर्बादी जरुर होती है पर वो वक़्त ज़िन्दगी का सबसे हसीं लम्हा बन जाता है।

अलग-अलग जगह घूमने से आपको अपने आप को जानने का मौका मिलता है। विदेशों में कई ऐसी जगह है जहां घूमकर आप आनंद महसूस करेंगे। इन जगहों पर जाकर वहां के बारे में जानने में मदद भी मिलती है। कुछ लोग घूमने की चाहत तो रखते पर विदेशी यात्रा महंगी होने के कारण वहां घूम नही पाते हैं। रुपये के आभाव में लोग ऐसा सोच भी नही पाते हैं। पर आज हम आपको उन देशों के बारे में बताएंगे जहां आप कम खर्च करके भी घूम सकते हैं। यह जगह काफी खूबसूरत है। अपनी खूबसूरती के कारण लोग इन जगहों को अपने मन में बसा लेते हैं।

चिली

चिली कम पैसे खर्च करके एक अच्छा घूमने लायक देश है। चिली देश की सीमा भूमध्य रेखा को कवर करते हुए उप अंटार्कटिक के निकट तक फैली है। यह अपने प्राकृतिक दृश्यों की वजह से लाखों सैलानियों के आकर्षण का केंद्र है। आप चिली में इसकी खूबसूरत राजधानी सैनिटागो से एंडीज तक, टोरेस डेल पेन नेशनल पार्क से कई दिलचस्प जगहों तक का मजा ले सकते हैं।अक्षांश को देखा जाए तो यह देश लम्बाई में बहुत बड़ा है और दुनिया का अत्यधिक खूबसूरत देश में शुमार है।यहां का अटाकामा मरुस्थल सबसे शानदार है। इस देश में 20 हजार फीट से ऊंचे 22 पहाड़ हैं। अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो आप यहां जा सकते हैं और कम खर्च में ज्यादा आनंद ले सकते हैं।

केप वर्ड

अफ्रीका के उत्तर पश्चिमी तट के 10 आइलैंड्स का एक कलेक्शन, केप वर्ड अपने समुद्र बीच और रंगीन शहरों के साथ-साथ अपनी एक अनोखी संस्कृति के लिए जाना जाता है जो अफ्रीकी, पुर्तगाली और ब्राजीलियाई प्रभावों का मिक्सचर है.केप वर्डे दस बड़े और आठ छोटे द्वीपों से मिलकर बना है। यह बेहद ही खूबसूरत है। कम खर्च में यह देश आप आसानी से घूम सकते हैं। केप वर्डे का द्वीपसमूह अटलांटिक महासागर में अफ्रीका महाद्वीप को फैलाता है। इस देश में यात्रियों के लिए सुविधा बहुत ही बेहतर है। इस देश में लोकप्रिय द्वीप है। वहाँ पर्यट खूबसूरत समुद्र तट पर आराम और सर्फिंग कर सकते हैं। यहाँ आप सैंटो एंटाऊ के प्राकृतिक सुंदरता को भी देख सकते हैं। यहां का फोगु द्वीप भी काफी लोकप्रिय है। यह एक सक्रिय ज्वालामुखी है जो आपको काफी आकर्षित करेगा।वहीं यहां के ब्रावा के तट पर आप फूलों और झाड़ियों के सुंदरता का आनंद ले सकते हैं।

बेलीज

इस खूबसूरत टापू पर दुनिया भर से लोग घूमने आते हैं। सेंट्रल अमेरिका के पूर्वी तट पर मौजूद देश बेलीज में दुनिया का सबसे प्रसिद्ध ब्लू होल देखने को मिलता है। द ग्रेट ब्लू होल 300 मीटर चौड़ा है और 124 मीटर गहरा है। 1,50,000 साल से लेकर 15 हजार साल के बीच में बर्फ के पिघलने से ये होल बना है। यह पर्यटकों के लिए काफी सस्ता जगह है जहां आप आसानी से घूम सकते हैं वो भी कम खर्च में। इस स्थान की अपनी एक खासियत और है की यहां सूर्य ऐसे चमकता है जैसे यह क्रिस्टल हो। समुद्र सी धीरी हरियाली के बीच यहां आपको घूमने का एक अलग ही एहसास मिलेगा। यहां जाने का एक बार योजना जरूर बनाएं।

बेलीज़

कैरेबियाई सागर में फ्रेंच द्वीपों के बीच बसा ये द्वीप लगभग 47 किलोमीटर लंबा और 26 किलोमीटर चौड़ा है। इसकी राजधानी रोज्यू है,जहां सबसे अधिक सैलानी आते हैं। द्वीप में न केवल खूबसूरत द्वीप हैं, बल्कि यह पहाड़ों से भी घिरा हुआ है। डोमिनिका को सक्रिय ज्वालामुखियों के लिए भी जाना जाता है, हालांकि अच्छी बात ये है कि सदियों से ये कभी फटे नही हैं। इस द्वीप पे गर्म पानी के कई सोते भी हैं,जो पर्यटकों के बीच खासे लोकप्रिय हैं। माना जाता है कि गर्म सोतों में स्नान से कई तरह की त्वचा-संबंधी बीमारियां दूर हो जाती हैं। यहां के नेशनल पार्क में एक झील भी है, जिसे गर्म पानी के कारण बॉइलिंग लेक कहते हैं। आप यहां कम खर्च में अधिक आनंद ले सकते हैं।

कोस्टा रिका एक अत्यंत ही खूबसूरत देश है जो पारिवारिक छुट्टियों के लिए काफी खास है।आप यहां वर्षा वन का आनंद ले सकते हैं। इस अद्भुत और छोटे देश में कई सुरम्य परिदृश्य, झरने, समुद्र तट, साथ ही प्राकृतिक स्मारक, पार्क और गुफाएं हैं। अपनी अनूठी प्रकृति के कारण, कोस्टा रिका पारिस्थितिक पर्यटन के लिए एक महान गंतव्य है, जो पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। आप यहां कम खर्च में अपने परिवार के साथ अधिक आनंद की अनुभूति कर सकते हैं। यह देश अपने खूबसूरती के लिए ही जाना जाता है। चहल-पहल वाला और जीवंत शहर पर्यटकों के लिए बहुत अनुकूल है।