Placeholder canvas

सिर्फ इस चीज़ का दातों पर करें इस्तेमाल, दांत के कीड़े हो जाएंगे छू-मंतर

आजकल की दिनचर्या को देखते हुए दांतों में कीड़े बहुत ही जल्दी लग जाते हैं। असल में जो दांतो में कीड़े लगते हैं वह कैविटी ही होती है जो दांतो की सतह पर बैक्टीरिया लगने की वजह से दिखाई देती है। इस कैविटी से दातों में गड्ढा होना शुरू हो जाता है जिसके जरिए दांत खोखले होकर समय से पहले ही टूट जाते हैं।

दांतों के कीड़े

अगर आप भी दांतो की इस समस्या से जूझ रहे हैं तो और इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप घर में ही हर्बल पाउडर तैयार कर सकते हैं। यह ना सिर्फ दातों के काले कीड़े या कैविटी को दूर करता है बल्कि उन्हें साफ और सफेद भी बनाता है। हर्बल पाउडर तैयार करने के लिए आंवला और नीम पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है। यह दोनों पाउडर ही दांतो के लिए बहुत ही असरदार होते हैं। नीम में एंटीऑक्सीडेंट गुण मसूड़ों से खून निकलने की दिक्कत को दूर करते हैं। इसी के साथ मुंह की दुर्गंध को भी यह दूर करते हैं।

दांतों के कीड़े

इस हर्बल पाउडर को तैयार करने के लिए दो चम्मच आंवला का पाउडर में एक चम्मच नीम का पाउडर और आधा चम्मच दालचीनी पाउडर, बेकिंग सोडा, लोंग का पाउडर और नमक इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला ले। इन सभी सामग्रियों को एक साथ मिलाने के बाद किसी डिब्बी में बंद करके रख ले। इस पाउडर से आपको रोजाना अपने दांतो को साफ करना होगा कुछ ही दिनों में दांतों में नजर आने वाले कीड़े दूर हो जाएंगे।

दांतों के कीड़े

हर्बल पाउडर के साथ-साथ ऑयल पुलिंग भी फायदेमंद होती है। ऑयल पुलिंग करने के लिए नारियल तेल को मुंह में इधर उधर घुमाया जाता है। प्रतिदिन 10 से 15 मिनट के लिए ऑयल पुलिंग करना और मसूड़ों और दांतों की सभी दिक्कत को दूर करता है। इसी के साथ नमक और गर्म पानी से कुल्ला करना भी बातों के लिए फायदेमंद साबित होता है। यह कैविटी हटाने के साथ-साथ मसूड़ों की सूजन को पूरी तरह से दूर कर देता है।