Placeholder canvas

बिना इंटरनेट के अब कर सकेंगे आप भी UPI पेमेंट, बस फोन पर ये सर्विस करनी होगी ऑन

 

UPI Payment करते समय कई बार आपको परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके पीछे मुख्य वजह होती है कि इंटरनेट सर्विस… इंटरनेट की स्पीड स्लो होने की वजह से आप UPI Payment नहीं कर पाते हैं।

आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आपको भी यकीन नहीं होगा। क्योंकि हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप बिना इंटरनेट के भी कैसे UPI Payment कर सकते हैं?

 

 

 

National Payment Corporation ने इसको लेकर एक नोटिफिकेशन भी जारी किया था। इसका मतलब है कि अब फीचर फोन यूजर्स भी आसानी से ऑनलाइन पेमेंट कर सकेंगे। बस उन्हें 4 टेक्नोलॉजी ऑप्शन पर ध्यान देना होगा।

अगर इन ऑप्शन पर ध्यान दिया जाता है तो किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने वाली है। हालांकि इस तकनीक को आप स्मार्टफोन में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें भी आपको कोई परेशानी नहीं होने वाली है।

Rose Gold Watches For Women को पहनकर फैशन करें इंप्रूव, पाएं लक्जरी और मॉडर्न लुक |

Payment करने से पहले आपको एक SSD Code फॉलो करना होगा। बता दें, NPCI ने इन सेवाओं की शुरुआत नवंबर 2012 में की थी। पहले ये सर्विस BSNL और MTNL Users के लिए ही थी।

हालांकि बाद में इसे सुधारकर सभी यूजर्स के लिए लागू कर दिया गया था। इस प्रकार से पेमेंट करने के लिए आपको अलग-अलग 13 भाषाओं का ऑप्शन भी दिया जाता है। साथ ही इस SSD Code पर 83 Bank Provider भी मौजूद हैं।

कैसे कर सकते हैं पेमेंट-

अगर आप भी पेमेंट करने का तरीका जानना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले फीचर या स्मार्टफोन को Unlock करके Dial Pad ओपन करना होगा। यहां आपको अपने मोबाइल फोन से *99# पर 1 सेंड करना होगा।

इसे सेंड करने के बाद आपको पसंदीदा भाषा का चयन करना होगा। इसके बाद फोन नंबर और बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करना होगा। सभी चीजें दर्ज करने के बाद अमाउंट और UPI Pin दर्ज करना होगा। चार स्टेप में आपको ट्रांजेक्शन पूरी हो जाएगी।