Placeholder canvas

आज से ये चीजें खाना करें बंद, शरीर में एक पर्सेंट नहीं बढ़ेगा Cholesterol

अगर शरीर में Cholesterol बढ़ रहा है तो इसे हल्के में लेने की गलती ना करें। क्योंकि, कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने वाली चीजें खाने पर स्टेंट डलवाने की नौबत तक आ सकती है। बता दें कि गंदगी के कारण बंद हुई नसों को खोलने के लिए सर्जरी करके स्टेंट डाला जाता है।

 

गंदा Cholesterol कैसे कम करें? अगर आप Cholesterolकम करना चाहते हैं, तो सबसे पहले इस गंदे चिपचिपे पदार्थ को बढ़ाने वाली चीजों से दूरी बना लें। क्योंकि, इन फूड्स को खाने से शरीर में एलडीएल (लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन) बढ़ने लगता है।

 

दिल को बचाने के लिए डालना पड़ेगा स्टेंट

 

हाई Cholesterol नसों में जम जाता है और उन्हें ब्लॉक कर देता है। सीडीसी के मुताबिक, जब गंदा कोलेस्ट्रॉल दिल को खून पहुंचाने वाली नसों को ब्लॉक कर देता है, तो कोरोनरी आर्टरी डिजीज हो जाती हैं। जिसके कारण हार्ट अटैक आता है। इन नसों को खोलने के लिए कोरोनरी एंजियोप्लास्टी करके स्टेंट डाला जाता है।

 

नसों में जम जाता है मक्खन

 

ब्रेकफास्ट में ब्रेड के ऊपर मक्खन लगाकर खाना किस को पसंद नहीं है। ACP Journals की रिसर्च के अनुसार, ये मक्खन नसों में जाकर जम जाता है, क्योंकि इसमें गंदा कोलेस्ट्रॉल हद से ज्यादा होता है। इसके कारण ही कोरोनरी आर्टरी ब्लॉक होती हैं।

 

आइसक्रीम में है हद से ज्यादा कोलेस्ट्रॉल

 

अगर आप आइसक्रीम लवर हैं और रोजाना इसे खाना पसंद करते हैं, तो संभल जाइए। क्योंकि, USDA कहता है कि 100 ग्राम वनीला आइसक्रीम खाने से 41 एमजी Cholesterol मिलता है, जो कि दिल के लिए बहुत खतरनाक है।

 

बिस्किट खाने से होगी ये बीमारी

 

अधिकतर लोग चाय के साथ बिस्किट खाते हैं, जो कि कोलेस्ट्रॉल को उच्च कर सकता है। ऑस्ट्रेलिया की सरकारी हेल्थ वेबसाइट के मुताबिक, बिस्किट एक प्रोसेस्ड फूड है, जिसमें सैचुरेटेड फैट मौजूद होता है। इसी फैट से कोरोनरी आर्टरी डिजी बनती है।

 

पकौड़े व फ्राइड चिकन

पकौड़े व फ्राइड चिकन जैसी चीजें डीप फ्राइड फूड्स की कैटेगरी में आती हैं। इन फूड्स में फैट का सबसे गंदा प्रकार भारी मात्रा में होता है, जिसे ट्रांस फैट्स कहा जाता है। यह एलडीएल कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है।

 

बर्गर, पिज्जा, पास्ता सेहत के लिए है खतरनाक

बर्गर, पिज्जा, पास्ता आदि जंक फूड हैं। जिन्हें बनाने के लिए मक्खन, क्रीम, चीज़ और अन्य आर्टिफिशियल इंग्रीडिएंट्स मिलाए जाते हैं। ये सभी चीजें नसों में Cholesterol बढ़ाने का काम करती हैं, इसलिए इनसे बिल्कुल दूर रहें।