Placeholder canvas

लड़के ने बनाई 6 सीट वाली साइकिल, Anand Mahindra हो गए हैरान, शेयर किया Video

Industrial and Mahindra & Mahindra (M&M) के Chairman Anand Mahindra सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। वह कई ऐसे वीडियो शेयर करते हैं, जो देखते – देखते Viral हो जाता है।

इस बीच उन्होंने अपने official twitter handle से एक लड़के का वीडियो (Video) शेयर किया। जिसमें एक लड़के ने 6 सीटर वाली साइकिल बनाई है। ये वीडियो देखकर लड़के की खूब तारीफ कर रहे हैं।

आनंद महिंद्रा ने शेयर किया यह वीडियो

Anand Mahindra द्वारा शेयर किये गए वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़के ने एक अनोखी इलेक्ट्रिक साइकिल बनाई है। जिसपर 6 लोग बैठ सकते हैं।

वहीं साइकिल बनाने वाले लड़के ने जानकारी दी है कि गाड़ी को बनाने में 12 हजार रुपये का खर्च आया है। इसे चार्ज करने में 10 रुपये का खर्च आता है और ये सिंगल चार्ज में 150 किलोमीटर तक चल सकती है।

उद्योगपति ने की तारीफ

इस वीडियो को शेयर कर Industrialist Anand Mahindra ने लिखा कि, “छोटे-मोटे बदलावों के बाद इस गाड़ी को ग्लोबल स्तर पर काम में लाया जा सकता है।

यूरोप के भीड़भाड़ वाले टूरिस्ट स्पॉट पर गाड़ी को टूर बस की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। मैं हमेशा ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसपोर्ट के आविष्कारों को देखकर हैरान रह गए

यूज़र्स ने भी किए ऐसे कमेंट्स

@mayoordoc नाम के एक हैंडल से लिखा गया कि ये गांव के लोगों के लिए बहुत काम आ सकती है। भारत में प्रतिभा की कोई कमी है है। शुभम नाम के एक यूज़र ने लिखा – ऐसे लोगों को और सुविधा देनी चाहिए।

 

जिससे यह इस तरह की और चीज़ें भारत में विकसित कर सके। सुमन शुक्ला नाम की एक यूज़र ने कमेंट किया,”भारत के लोगों की दिमाग की जड़ काफी गहरी है, इनसे बेहतर कोई और नहीं हो सकता है। सालिम नाम के एक यूजर ने कमेंट किया कि भारत के लोगों के दिमाग को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।