Placeholder canvas

ईमानदारी की जिंदा मिसाल, कैब में छूट गई 1 crore की jewellery, ड्राइवर बैग लेकर पहुंचा थाने

Greater Noida एक NRI बैग में रखी one crore rupees ज्वेलरी कैब में छूट गई थी। जिसके बाद NRI Nikhilesh Kumar बिसरख थाने में FIR दर्ज करवाया।

Nikhilesh Kumar ने बताया कि बैग के अंदर बेटी की शादी के लिए 1 crore jewellery थी। पुलिस ने प्राथी के आधार पर बैग को ढूंढ निकाला है।

30 November को Nikhilesh Kumar ने थाना बिसरख को सूचना दी कि हम लोग london में रहते हैं और अपनी पुत्री की शादी के लिए ग्रेटर नोएडा आये थे और अपने सामान सहित गौर सरोवर पोर्टिको होटल गौर सिटी 1 पहुंचे तो हमसे अपना एक बैग जिसमें शादी से सम्बन्धित गहने आदि थे, वह उबर टैक्सी गाड़ी में छूट गया है।

हमने कई बार टैक्सी वाले से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन नहीं हो पाया। जिसके बाद पुलिस में सूचना देनी पड़ी है।

Cab driver के डिग्गी में पड़ा था बैग

इस सूचना के आधार पर थाना बिसरख पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सम्बन्धित वाहन के रजिस्ट्रेशन नम्बर की जांच करते हुए वाहन की लाइव लोकेशन प्राप्त की। लालकुआं,गाजियाबाद से वाहन व उसके चालक को पकड़ा गया।

Driver ने बताया की बैग पीछे डिग्गी में रखा हुआ था, मुझे इसकी जानकारी नही थी। बैग में ताला लगा हुआ था। बैग को उबर कैब चालक व वाहन के साथ थाने लेकर आया गया। इसके बाद पुलिस ने प्रार्थी व उसके परिजनों के सामने बैग खोला गया तो उनके समस्त गहने, जिनकी कीमत लगभग 1 करोड़ रुपए है, बैग में सुरक्षित पाये गये।

उसे Applicant Nikhilesh Kumar Sinhaको सुपुर्द कर दिया गया। निखिलेश और पुलिस ड्राइवर के ईमानदारी देखकर हैरान हो गए।