Placeholder canvas

किसान का ‘कमाल’, शुगर फ्री आम पेड़ पर उगाए, दूर-दूर से खरीदने आ रहे लोग, 16 बार बदलता है रंग

आम को फलों का राजा कहा जाता है। इन दिनों आम का सीजन चल रहा है। देश भर में एक से बढ़कर एक किस्म के आम का स्वाद लोग ले रहे हैं। इस बीच बिहार के मुजफ्फरपुर में किसान भूषण सिंह के बाग का आम चर्चा का विषय बना हआ है। इस आम का शेप, साइज और रंग इतना अलग है कि आने जाने वाले इसे एक बाद रुक कर देखते हैं। किसान का दावा का यहर आम शूगरफ्री है जिसका नाम है अमेरिकन ब्यूटी। इसे देखने वाले एक बाद इसके नये पौधे की मांग जरूर करते हैं।

16 बार बदलता है रंग

जिला मुख्यालय से करीब 6 किलोमीटर पूरब की ओर स्थित मुशहरी गांव के रहने वाले किसान भूषण सिंह ने पश्चिम बंगाल से लाकर यह किस्म अपने बगीचे में लगाया है। करीब छे साल बाद इसमें फल आने लगा। दो सालों से इसमें फल लग रहे हैं। किसान बताते हैं कि इसका मंजर और दाना सामान्य आम की तरह निकलता है। लेकिन शुरू से लेकर पकने तक यह आम 16 बार अपना रंग बदलता है। पकने के समय इसका वजन आधा किलो से ज्यादा हो जाता है। सामान्यतः इसका वजन चार सौ ग्राम होता है।

|

नए पौधे की मांग

इस आम के नये पौधे की मांग जोर शोर से की जा रही है। इसे देखने वाले अपने बाग में लगाना चाहते हैं। लेकिन, इसकी नर्सरी अभी नहीं बनाई गयी है। किसान ने बताया कि नया पौधा तैयार करने की दिशा में काम किया जा रहा है।