Placeholder canvas

कोलकाता की तीसरी जीत, मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराया 


आईपीएल 2022 का 14वां मुकाबला बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। एमसीए स्टेडियम पुणे में हुए इस मैच को कोलकाता ने 5 विकेट से जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 161 रन बनाए। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम ने 5 विकेट खोकर 16 ओवर में मैच जीत लिया। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से सबसे वेंकटेश अय्यर ने नाबाद 50 रन और पैट कमिंस ने नाबाद 56 रन बनाए। मुंबई की ओर से टाइमल मिल्स और मुरुगन अश्विन ने दो दो विकेट लिए। वहीं डेनियल सैम्सो ने एक विकेट अपने नाम किया। यह टीम की 4 मैचों में तीसरी जीत है। वहीं मुंबई की लगातार तीसरी हार है।

कोलकाता की तीसरी जीत


कोलकाता टीम की इस सीजन की यह तीसरी जीत है, जबकि एक मुकाबला हार भी चुकी है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता का पहला विकेट अजिंक्य रहाणे का गिरा। अजिंक्य रहाणे को टाइमल मिल्स ने अपने पहले (पारी के 5वें) ओवर की पहली गेंद पर डैनियल सैम्स के हाथों कैच कराया। रहाणे ने 11 गेंद खेलीं और 7 रन बनाए। इसके बाद कप्तान कप्तान श्रेयस अय्यर 10 रन बनाकर कैच आउट हो गए। कोलकाता का तीसरा विकेट सैम बिलिंग्स के रूप में गिरा। सैम बिलिंग्स ने 12 गेंदों की अपनी पारी में 2 छक्के लगाते हुए 17 रन जोड़े। इसके बाद नीतीश राणा 8 रन बनाकर कैच आउट हो गए। टीम का 5वां विकेट आंद्रे रसेल के रूप में गिरा। रसेल ने 5 गेदों में एक चौका और एक सिक्स की मदद से 11 रन बनाए।


मुंबई ने कोलकाता के सामने रखा 162 रन का लक्ष्य


पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 161 रन बनाए। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन सूर्यकुमार यादव ने बनाए। उन्होंने 36 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 52 रन का योगदान दिया। वह सीजन में अपना पहला ही मैच खेल रहे हैं। सूर्यकुमार और तिलक वर्मा ने चौथे विकेट के लिए 83 रन जोड़े। तिलक वर्मा ने 27 गेंदों पर 38 रन की अपनी नाबाद पारी में 3 चौके और 2 छक्के लगाए।

कप्तान रोहित शर्मा को उमेश यादव ने सैम बिलिंग्स के हाथों कैच कराया। रोहित ने 12 गेंद खेलीं और 3 ही रन बनाए। इसके बाद देवाल्ड ब्रेविस 19 गेंदों में 29 बनाकर स्टम आउट हो गए। मुंबई इंडियंस का तीसरा विकेट ईशान किशन के रूप में गिरा। ईशान ने पुल शॉट खेला लेकिन श्रेयस अय्यर ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की। ईशान ने 21 गेंदों की अपनी पारी में 1 चौके की मदद से 14 रन बनाए। ईशान ने पुल शॉट खेला लेकिन श्रेयस अय्यर ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की। ईशान ने 21 गेंदों की अपनी पारी में 1 चौके की मदद से 14 रन बनाए। मुंबई इंडियंस को आखिरी ओवर की पहली ही गेंद पर झटका लगा और सूर्यकुमार यादव विकेट के पीछे सैम बिलिंग्स को कैच थमा बैठे। उन्होंने 36 गेंद खेलीं और 5 चौके, 2 छक्के लगाते हुए 51 रन बनाए।


कोलकाता और मुंबई के हेड टू हेड आंकड़े


आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स दोनों टीमें 29 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें मुंबई इंडियंस ने 22 बार जीत दर्ज की है। वहीं कोलकाता ने 7 मुकाबलों में जीते है। पिछले रिकॉर्ड के आधार पर मुंबई का पलड़ा भारी है। दोनों ही टीमों में कई जबरदस्त खिलाड़ी हैं और यह मैच बेहद रोमांचक होने की संभावना है।

मुंबई इंडियंस: 1 रोहित शर्मा (कप्तान), 2 ईशान किशन (विकेटकीपर), 3 सूर्यकुमार यादव, 4 तिलक वर्मा, 5 कीरोन पोलार्ड, 6 देवाल्ड ब्रेविस, 7 डेनियल सैम्स, 8 एम अश्विन, 9 टायमल मिल्स, 10 बासिल थम्पी, 11 जसप्रीत बुमराह।

कोलकाता नाइट राइडर्स: 1 अजिंक्य रहाणे, 2 वेंकटश अय्यर, 3 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 4 नीतीश राणा, 5 सैम बिलिंग्स (wk), 6 आंद्रे रसेल, 7 सुनील नरेन, 8 पैट कमिंस, 9 उमेश यादव, 10 वरुण चक्रवर्ती, 11 रसिख सलाम।