Placeholder canvas

मई से देश में ट्रैक पर चलने लगेगी ‘मिनी बुलेट ट्रेन’, 200KM की रफ्तार से चलेगी

श्रीजी मेरठ रैपिड रेल के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि मई के आखिरी सप्ताह तक दिल्ली से मेरठ तक चलने वाली रैपिड रेल ट्रायल मई के आखिरी सप्ताह से शुरू हो जाएगा। आपको बता दें कि यह रैपिड रेल 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी।

संचालन से पहले दुहाई डिपो में ट्रेन का ट्रायल होगा। इसके लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम द्वारा वहां पर ट्रैक बनाने का कार्य तेज कर दिया गया है।

आपको बता दें कि रैपिड रेल के मोटर और ट्रेलर कोच का निर्माण कार्य गुजरात में किया जा रहा है। दिल्ली से मेरठ के बीच 30 रैपिड रेल का संचालन किया जाएगा।
आपको बता दें कि इस रैपिड रेल में स्टैंडर्ड कोच लगाया जाएंगे।

मार्च 2023 में साहिबाबाद से दुहाई के बीच और मार्च 2025 में दिल्ली से मेरठ के बीच रैपिड ट्रेन का संचालन किया जाएगा। आपको बता दें कि इस रैपिड रेल के चलने से लाखों लोगों का सफर तो आसान होगा ही और साथ ही साथ प्रदूषण की समस्या भी कम होगी।

एक कोच में 75 यात्री बैठकर सफर कर सकेंगे।एक कोच में अधिकतम 400 यात्री सफर कर सकेंगे।आपातकालीन स्थिति में रैपिड ट्रेन से मरीज को स्ट्रैचर पर अस्पताल ले जाया जा सकेगा।रैपिड ट्रेन के स्टेशन से बाइक, कार, साइकिल किराये पर लेने की सुविधा होगी।

मार्च 2023 में साहिबाबाद से दुहाई और 2025 में दिल्ली से मेरठ संचालन होगा। आपको बता दें कि गाजियाबाद मेरठ मोड़ पर रैपिड ट्रेन स्टेशन का निर्माण कार्य चल रहा है।आठ मार्च 2019 को आरआरटीएस कारिडोर का शिलान्यास किया गया।

जून 2019 में सिविल निर्माण का कार्य शुरू किया गया।
प्राथमिक खंड में सिविल का कार्य 90 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है।

प्राथमिक खंड में साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो स्टेशन होंगे।