Placeholder canvas

बिरयानी के साथ युवक खा गया डेढ़ लाख के गहने, इस तरकीब से पुलिस को मिले

ईद के मौके पर जहां सेवई खाने का रिवाज है वहीं बहुत से लोग बिरयानी आदि भी बनाते हैं। ऐसा ही इंतेजाम चेन्नई में रहने वाली एक महिला के घर भी हुआ और उसने अपने दोस्तों को ईद के मौके पर घर पर बुलाया। मगर दोस्त बनकर आए 32 साल के एक व्यक्ति ने ईद पार्टी में बिरयानी के साथ 1.45 लाख रुपए के गहने भी निगल लिया।

जब सब लोग घर से चले गए तो महिला ने पाया कि उसकी अलमारी में से गहने गायब हैं। पीड़ित महिला ने विरुगमबक्कम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसे किस पर शक है, पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने इस मामले में युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

तो वहीं डॉक्टर्स ने चोर को अनीमा दिया और 5 मई को उसके पेट से 95 हजार का हार और 25 हजार के सोने का गहना बरामद किया गया। जांच के बाद पता चला कि हार का पेंडेंट पेट में रह गया है तो उसे लैक्सेटिव दिया गया। एक प्रकार के पदार्थ होते हैं जो कब्ज को खत्म करने में मदद करते हैं और मल को ढीला करते हैं जिससे वो आसानी से शरीर से निकल सकें।

गहने बरामद होने के बाद, एक सहेली की वजह से महिला ने अपनी शिकायत वापस ले ली और कहा कि वह मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहती है। तो वहीं पुलिस ने बताया कि ईद की पार्टी के दौरान वह शख्स शराब के नशे में था।