Placeholder canvas

International Yoga Day: 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योगा डे, क्यों अहम है ये तारीख

कोरोना के कालखंड के 2 साल को छोड़ दें, तो 2015 से हर साल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस मनाया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस को मनाने का प्रस्ताव साल 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी ने दिया था। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र को संबोधित करते हुए योग की महत्ता बताई थी और कहा था कि स्वस्थ जीवन के लिए योग का बहुत महत्व है।

images 2022 06 21T093822.840

मोदी के प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भी अनुमोदित किया था और तभी से पूरी दुनिया में 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है। कोरोना के कारण साल 2020 और 2021 को ये मनाया नहीं गया। हालांकि, लोगों ने अपने घर पर योग किया।

अब आपके मन में ये सवाल उठ रहा होगा कि आखिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस मनाने के लिए 21 जून की ही तारीख क्यों तय की गई है? कोई और तारीख भी तो इसके लिए तय हो सकती थी! आपके दिमाग में आ रही ये दोनों बातें अपनी जगह सही हैं। इसका जवाब भी आपको बता देते हैं। दरअसल, 21 जून को धरती के उत्तरी गोलार्ध में सबसे लंबा दिन होता है।

images 2022 06 21T093813.782

भारत की परंपरा के अनुसार ये ग्रीष्म संक्रांति है और इसके बाद से सूर्य दक्षिणायन होना शुरू होता है। माना जाता है कि सूर्य के दक्षिणायन होने पर इस तरह के कार्य नहीं होने चाहिए। क्योंकि योग में सूर्य की किरणों की भी बड़ी भूमिका होती है।

सदियों से माना जाता रहा है कि योग करने से तमाम बीमारियों से मुक्ति मिलती है। साथ ही उम्र भी लंबी होती है। योग को प्रचलित करने में भारत के ऋषि और मुनियों का बड़ा योगदान रहा है। भारतीय संस्कृति और प्राचीन सभ्यता का योग अहम हिस्सा रहा है। अब तमाम रिसर्च से भी पता चला है कि योग का स्वास्थ्य से कितना गहरा नाता है। दुनिया भी योग की ताकत को समझती है। योग से शरीर में ऊर्जा आती है। प्राणायाम से शरीर में ऑक्सीजन का संचार भी ठीक से होता है।