Placeholder canvas

सलमान का गणपति बप्पा मोरया वायरल, सोशल साइट्स पर पूजा का वीडियो किया शेयर

हर साल गणेश चतुर्थी पर भगवान गणपति को घर लाने की अपनी परंपरा को कायम रखते हुए बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने इस बार अबराम के साथ भगवान का स्वागत किया। अबराम को शाहरुख प्यार से ‘द लिटिल वन’ कहना पसंद करते हैं। जैसे ही मुंबई शहर अपने सबसे बड़े त्योहार के रंग में रंगा, शाहरुख ने बांद्रा इलाके में अपने मन्नत निवास पर भगवान गणेश का स्वागत किया। पिता-पुत्र की जोड़ी ने फिर दोस्तों को मोदक खाने की दावत दी।

सोशल मीडिया पर भगवान गणपति की एक तस्वीर साझा करते हुए एसआरके ने कैप्शन में लिखा : “मैंने अपने घर में लिटिल वन के साथ गणपति जी का स्वागत किया। अपने सपनों को जियो। सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं!”

ईद, गणेश चतुर्थी और दिवाली ऐसे त्यौहार हैं, जब स्टार के प्रशंसक हर साल हर अवसर को मनाने के तरीके पर एक अपडेट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं दूसरी तरफ सलमान खान ने भी गणपति बप्पा की मूर्ति की तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को शुभकामनाएं दी हैं।