Placeholder canvas

अपना काम बनता, भाड़ में जाए जनता, श्रीलंका से भागा महिंदा राजपक्षे का परिवार

श्रीलंका के लोगों को इमरजेंसी के मुश्किल हालात के बीच छोड़कर पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे का बेटा योशिता राजपक्षे पत्नी के साथ देश छोड़कर भाग गया है। योशिता पिता की सरकार में दूसरा सबसे अहम व्यक्ति था। राजपक्षे सरकार में वो प्राइम मिनिस्टर का चीफ ऑफ स्टाफ था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, योशिता और पत्नी को सिंगापुर एयरपोर्ट पर देखा गया है। राजनीति में आने से पहले योशिता श्रीलंका की नेवी में लेफ्टिनेंट कमांडर भी रह चुका है।

महिंदा राजपक्षे ने भी नेवल बेस में ली शरण

पूर्व PM महिंदा राजपक्षे और उनके परिवार ने पूर्वी श्रीलंका के त्रिनकोमाली नेवल बेस में पनाह ली है। उन्हें एक हेलिकॉप्टर के जरिए बेस तक ले जाया गया था। इस बेस के बाहर आम लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां भारी तादाद में सिक्योरिटी फोर्स तैनात है। हिंसा में अब तक 8 लोगों की मौत हुई है, जबकि 200 से अधिक लोग घायल हैं।

सोमवार को दिया था इस्तीफा

सोमवार को प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे विपक्ष के दबाव में इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद हिंसा की तस्वीरें सामने आने लगीं। राजपक्षे के नाखुश समर्थकों ने राजधानी कोलंबो में इस हिंसा को अंजाम दिया। इसके बाद उनके विरोधी भी भड़क गए गए।

ऐसे में श्रीलंका के अंदर सिविल वॉर यानी गृहयुद्ध जैसे हालात पैदा हो गए हैं। यही नहीं, जब राजपक्षे के समर्थकों ने कोलंबो छोड़कर जाने लगे, उनकी गाड़ियों को कई जगह निशाना बनाया गया। इसके साथ ही विपक्ष का आरोप है कि महिंदा राजपक्षे ने शांति से आंदोलन करने वाले लोगों को भड़काया। इससे लोग हिंसक हो गए। विपक्ष की मांग है कि महिंदा राजपक्षे को फौरन गिरफ्तार किया जाए।