Placeholder canvas

सितम्बर में बच्चों की बल्ले-बल्ले, अगले महीने छुट्टी-छुट्टी

सितम्बर के महीने में स्कूली बच्चों (School Holiday in September 2022) की मौज होने वाली है। हमारे देश में हर धर्म जाति के लोग रहते हैं। अगस्त महीने से त्योहारों की लाइन लगना शुरू हो गया है। जिससे सरकारी कर्मचारियों को स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की कई छुट्टियां पड़ने वाली हैं। इन छुट्टियों में बच्चों की काफी अच्छे से मौज होने जा रही है। तो आज इस लेख में जानते हैं कि सितम्बर महीने में कितने दिन स्कूल बंद रहेंगे।

सितम्बर महिने में इतने दिन बच्चों की होगी छुट्टियां

बच्चों के मन में छुट्टियों को लेकर काफी उत्सुकता रहती है। अगस्त में महीने में रक्षाबंधन, 15 अगस्त की छुट्टी पूरी हो चुकी है। अब बच्चों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि सितम्बर महीने में कितने दिनों की छुट्टी होगी। उसी हिसाब से बच्चे अभिभावक के साथ कही घूमने का प्लान कर सकते हैं।

सितम्बर महीने में 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस (Teacher’s day) मनाया जाता है। शिक्षक दिवस पूरे भारत में 5 सितम्बर को मनाया जा रहा है। इस दिन सर्वपल्ली राधा कृष्णन को याद किया जाता है। इनके जन्मदिवस पर भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सभी स्कूलों में छुट्टी होती है। बच्चे अपने शिक्षकों के लिए कुछ प्रोग्राम करते हैं।

School Holiday in September 2022 तारीख
4 सितम्बर रविवार
5 सितम्बर शिक्षक दिवस
10 सिंतम्बर दूसरा शनिवार
11 सितम्बर रविवार
18 सितम्बर रविवार
23 सितम्बर शुक्रवार शहीदी दिवस
25 सितम्बर रविवार
26 सितम्बर महाराजा अग्रसेन जयंती