Placeholder canvas

अखिलेश देखते रह जाएंगे, शिवपाल को BJP में एंट्री दिला देंगी अपर्णा यादव, इस सवाल पर क्या बोलीं?

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा सांसद मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। खासकर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने के बाद उनकी राजनीतिक हैसियत भी बढ़ गई है। वह जहां भी जाती हैं वहां अपर्णा यादव को घेरकर मीडिया से सवालों की झड़ी लगा देता है।  इसी कड़ी में शुक्रवार को मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव शुक्रवार को नोएडा सेक्टर-70 में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आई थीं तो मीडिया कर्मियों ने उनसे कई सवाल पूछे।


अपर्णा यादव ने अपने चचिया ससुर शिवपाल सिंह यादव के भाजपा में आने के सवाल पर मीडिया कर्मियों को बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अगर शिवपाल सिंह भारतीय जनता पार्टी में आना चाहते हैं, तो वह शीर्ष नेतृत्व से बातचीत करें।

वहीं, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल यादव द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ पर अपर्णा यादव ने कहा कि योगी आदित्यनाथ तारीफ के लायक हैं, इसलिए हर व्यक्ति उनकी तारीफ कर
ता है। भाजपा एक राष्ट्रवादी पार्टी है।


एक अन्य सवाल के जवाब में अपर्णा यादव ने कहा कि भाजपा ने हमेशा राम राज्य के बारे में बात की है। राम राज्य में कहा गया है कि जो राजा का पद है, उसको हमेशा एक साधू ही संभालेगा। भाजपा ने यह शर्त पूरी की और योगी आदित्यनाथ को दोबारा से मुख्यमंत्री का पद दिया।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी की नेता अपर्णा यादव ने समाजवादी पार्टी और विधायक आजम खान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजम खान को राजनीति करने से पहले अपने ऊपर लगे दाग और मुकदमों पर ध्यान देना चाहिए। अभी इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि पद पर रहते हुए उन्होंने क्या गलत किया।

इसके साथ ही अपर्णा यादव ने कहा कि भाजपा में ऐसे किसी भी व्यक्ति के लिए स्थान नहीं है, जो आपराधिक मामलों से जुड़ा हुआ हो। सपा के बारे में बात की गई तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि मैं भाजपा की हूं तो मुझसे भाजपा के बारे में ही पूछे।

यहां पर बता दें कि भाजपा नेता अपर्णा यादव शुक्रवार को नालेज पार्क स्थित जीएनआइओटी कालेज में नारी सशक्तीकरण पर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई थीं। मुख्य अतिथि के तौर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अपर्णा यादव ने प्रदेश सरकार द्वारा नारी सशक्तीकरण के क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी।