Placeholder canvas

अखिलेश ने सांसदों-विधायकों के साथ की बड़ी बैठक, राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा को करेंगे सपोर्ट

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) को यूपी से अधिकतम वोट दिलाने के लिए सक्रिय हो गए हैं। यही वजह है कि शुक्रवार को उन्होंने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में सांसदों और विधायकों से साथ बैठक की।

इस बैठक में उन्होंने सभी को पूरी एकजुटता के साथ उनके लिए वोट करने की अपील की है। वर्तमान में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और सहयोगी दलों को मिला कर 125 विधायक हैं, सहयोगी दल रालोद, निर्दलीय मिला कर सपा के राज्यसभा में पांच सांसद हैं। लोकसभा में अभी तीन सांसद हैं। दो सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। सपा इन्हें जीतेगी तो पांच सांसद रहेंगे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यशवंत सिन्हा को जिताने के लिए सभी विधायकों और सांसदों को दिशा निर्देश दिए हैं। सभी गैर भाजपाई दलों से यशवंत सिन्हा के पक्ष में वोट करने की अपील की है। रविदास ने कहा कि वर्तमान में देश बहुत ही ज्यादा आर्थिक संकट में है। इसको दूर करने के लिए पूर्व वित्त मंत्री को भारत का राष्ट्रपति होना चाहिए।

सपा विधायक ने राष्ट्रपति उम्मीदवार पर उठाए सवाल
वहीं, सपा विधायक ने एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कह रही है कि वो महिला और आदिवासी समाज से आती हैं, इसलिए मुर्मू को उम्मीदवार बनाया गया गया है। तो फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तक उन्हें डिप्टी पीएम क्यों नहीं बनाया। रविदास ने द्रौपदी मुर्मू को प्रत्याशी बनाए जाने पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा चाहती है कि वह प्रधानमंत्री की पिछलग्गू और डबल स्टैंप बनकर रहें।

24 जुलाई को राष्ट्रपति का खत्म होगा कार्यकाल
उत्तर प्रदेश में एक विधायक का मूल्य 208 है और सांसद का मूल्य 700 है। इस तरह सपा और सहयोगी दलों को मिला कर उनके मतों का मूल्य 26 हजार है। सांसदों का मूल्य इसमें शामिल नहीं है। 403 विधानसभा सदस्यों में भाजपा और सहयोगी दलों के 273 विधायक हैं।

अगर समाजवादी पार्टी गठबंधन के विधायकों और सांसदों की संख्या के आधार पर उनके वोट की वैल्यू तय करें तो सपा गठबंधन के 125 विधायकों के वोट की वैल्यू 26,000 होगी। इसी तरह सपा के अभी 3 लोकसभा और 3 राज्यसभा सांसदों के वोट की कीमत 4200 है। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो जाएगा।