Placeholder canvas

सलमान के बर्थडे पार्टी में पहुंची ये खूबसूरत हसीना, प्यार करने से खुद को नहीं रोक पाए ‘भाईजान’

बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान के जन्मदिन के मौके पर एक ग्रैंड पार्टी रखी गई थी, जिसमें बी टाउन के सितारों ने पहुंचकर समा बांध दिया।

सलमान को जन्मदिन पर सरप्राइज करने के लिए बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी पहुंचे, जहां दोनों के बीच कमाल की बॉन्डिंग देखने को मिली। इसके अलावा संगीता बिजलानी भी पार्टी में नजर आईं। वहीं, सलमान ने मीडिया के साथ भी केक काटा।

सलमान खान ने अपनी बर्थडे पार्टी में हाई सिक्योरिटी के साथ ग्रैंड एंट्री ली। सलमान मीडिया के सामने पोज देते भी दिखे, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। सलमान हर साल अपने जन्मदिन को पनवेल फार्म हाउस पर मनाते आ रहे हैं, लेकिन इस बार पार्टी का आयोजन बहन अर्पिता खान के घर के हुआ।

भाईजान को जन्मदिन की बधाई देने के लिए सुनील शेट्टी, सोनाक्षी सिन्हा, तब्बू, यूलिया वंतूर, अरबाज खान, रितेश देशमुख, कार्तिक आर्यन, जेनेलिया डिसूजा, तब्बू, पूजा हेगड़े, सोनाक्षी सिन्हा सहित कई सितारों ने पार्टी में शिरकत की।

 

 

पार्टी में शाहरुख खान लेट से पहुंचे लेकिन उनकी एंट्री एकदम ग्रैंड रही, जिसका वीडियो सोशल वीडियो पर वायरल हो रहा है। वीडियो में शाहरुख खान कार से उतरते नजर आ रहे हैं। वहीं, शाहरुख खान ने गले लगाकर दबंग खान को जन्मदिन की बधाई दी। दोनों की साथ में तस्वीरें भी सामने आई हैं। शाहरुख और सलमान ऑल ब्लैक लुक में काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं।

 

सलमान के करीब रहीं संगीता बिजलानी
वहीं, पार्टी में जब संगीता बिजलानी पहुंचीं, तो सलमान ने उनका माथा चूम लिया और दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया। ब्लू शिमर ड्रेस में संगीता बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बता दें कि एक समय में सलमान खान और संगीता ने एक-दूसरे को डेट करते थे।

हालांकि काफी वर्षों तक चलने के बाद यह रिश्ता टूट गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की शादी के कार्ड भी छप गए थे, लेकिन सोमी अली से बढ़ीं सलमान की नजदीकियों के बाद संगीता ने रिश्ता तोड़ लिया था।