Placeholder canvas

नाग-नागिन कर रहे थे ‘रोमांस’, लड़की ने देखकर कहा, ‘ओह माय गॉड’

सोशल मीडिया की ‘दुनिया’ में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको कई बार ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाएंगी, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ नजारों को देखकर यूजर्स की आंखें खुली की खुली रह जाती है।

इसी कड़ी में एक नाग-नागिन (Naag Nagin Video) का वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों का अंदाज देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। आलम ये है कि लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।

आज तक आपने सांप के कई वीडियो देखे होंगे। इनमें कुछ वीडियो (Video) तो इतने खतरनाक होते हैं, जिन्हें देखकर ही लोग कांप जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो में सांपों का अंदाज काफी जुदा होता है और लोग उस वीडियो पर अपना दिल तक हार बैठते हैं। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में ही आप नाग-नागिन का अलग रूप देख सकते हैं।

वीडियो में आप देख सकते हैं किसी तरह नाग-नागिन एक-दूसरे से लिपट कर प्रेम कर रहे हैं। दोनों कभी हवा में सिर को लहराते हैं, तो कभी जमीन पर आकर रेंगने लगते हैं। कुछ समय के लिए ऐसा नजारा होता है, जिसे देखकर लोग काफी मोहित हो जाते हैं।

नाग-नागिन का अनोखा अंदाज

नाग-नागिन के वैसे तो कई वीडियो शेयर होते हैं, लेकिन इस तरह के वीडियो विरलय ही देखने को मिलते हैं। यह वीडियो वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को ‘snake._.world’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब चार हजार लोगों ने इसे पसंद किए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा। कुछ लोगों का कहना है कि इस वीडियो को देखकर दिन बन गया।