Placeholder canvas

मलाइका,शिल्पा,करीना ने बढ़ती उम्र पर लगाया ब्रेक, फिट रहने के लिए हर दिन करती है योग

योग हमारी प्राचीन भारतीय विरासत का एक हिस्सा है। यह हमारे तन, मन और आत्मा को संतुलित करता है, यही कारण है कि लोग इसे अब अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना रहे हैं। यह आपको शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक तौर पर भी फिट रखता है। तभी तो कई बॉलिवुड सिलेब्रिटीज यह मानती हैं कि योग के बिना उनकी जिंदगी अधूरी है। आज हम आपको ऐसी कुछ एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने योग के सहारे अपनी बढ़ती उम्र को मात दे दी है।

शिल्पा शेट्टी
सबसे पहले बात करते हैं शिल्पा शेट्टी की , जिनकी गिनती उन एक्ट्रेसेस में की जाती है जो एकदम फिट और बढ़ती उम्र के साथ यंग नजर आती हैं। वह अपने दिन की शुरुआत योग से करती है और इसी वजह से वो पूरे दिन फ्रैश और एक्टिव नजर आती है। उन्हे योगासन के अलावा प्राणायाम और सुर्यनमस्कार जैसे योग करना पसंद है। वह अकसर अपने फैन को फिट रहने के लिए योग, डाइट और वर्कआउट के टिप्स देती रहती हैं।

करीना कपूर
इस लिस्ट में दूसरा नाम है बॉलीवुड की हॉट मॉम करीना कपूर का। वह एक पॉपुलर फिटनेस फ्रीक हैं, जो खुद को फिट रखने के लिए कई तरह के वर्कआउट करती हैं। वह अपनी खूबसूरती व ग्लोइंग स्किन में योग का अहम रोल मानती हैं। प्रेगनेंसी के दिनों में भी उन्होंने योग करना नहीं छोड़ा

मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा बढ़ती उम्र में भी हॉट एंड सेक्सी दिखने के लिए योग को कभी नहीं छोड़ती। इससे ना सिर्फ वह फिट रहती हैं बल्कि उनकी त्वचा भी ग्लोइंग रहती है। वह समय-समय पर हेल्‍थ से जुड़ी बातों को लोगों के साथ साझा करती रहती हैं। साथ ही वह अपने फैंस को योगासन करने का तरीका भी बताती रहती हैं।


आलिया भट्ट
इस लिसट में चुलबुली आलिया भट्ट भी शामिल है। वह खुद को फिट रखने के लिए हफ्ते में 2 बार अष्टांग योगा करती हैं। योग न केवल फिटनेस जर्नी में मदद करता है बल्कि ये बॉडी को फ्लेक्सिबल बनाने के साथ-साथ चेहरे की चमक भी बढ़ाता है। आलिया का मानना है कि योग तनाव तथा चिंता से राहत दिलता है।

 

बिपाशा बसु

फिटनेस फ्रीक बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा तो योग की जबरदस्त दीवानी है। पॉजिटिविटी चाहिए या फिर रात में बेहतर नींद, योग से सब संभव है और यही मैसेज बिपाशा फैंस को देती हैं। उनकी रूटीन में कपालभाति, अनलोम विलोम, मंडूकासन जैसे योग शामिल है।

दीपिका पादुकोण
इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण को भला कैसे भूल सकते हैं। परफेक्ट फिगर और अपनी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए दीपिका योगा को काफी तवज्जों देती हैं।वह फिटनेस को बनाए रखने के लिए कड़ा अनुशासन फॉलो करती हैं। वह हर रोज 10 बार सूर्य नमस्कार करती है

दिव्या खोसला
एक्ट्रेस, डायरेक्टर, प्रड्यूसर दिव्या खोसला कुमार फिट रहने के लिए और अच्छी स्किन के लिए योग करना कभी नहीं भूलती हैं। दिव्या का मानना ​​है कि हर किसी को थोड़ा वक्त निकाल कर अपनी बॉडी का ख्याल रखना चाहिए।