बिना शादी के दूसरी बार मां बनने वाली है ये बड़ी एक्ट्रेस, लाइव परफॉर्मेंस पर झूम पड़ते हैं फैंस

दुनिया की मशहूर सिंगर्स में से एक रिहाना काफी लोकप्रिय है। अमेरिका में हर साल आयोजित होने वाले सबसे बड़े फुटबॉल इवेंट में हमेशा से ही दुनिया के सबसे बड़े संगीतकार परफॉर्म करते आए हैं। इसी इवेंट में रिहाना भी परफॉर्म करने पहुंची थी। एक्ट्रेस ने सुपर बाउल LVII में पार्टिसिपेट किया और शानदार परफॉर्मेंस दी।

 

इसी दौरान सभी ने रिहाना का बेबी बंप नोटिस किया गया। वहीं अब सिंगर की प्रेग्नेंसी की बात कंफर्म हो गई है। सोशल मीडिया पर सिंगर को फैंस बधाइयां दे रहे हैं। रिहाना पहले ही एक बेटे की मां है।

दूसरी बार मां बनने वाली हैं रिहाना

हॉलीवुड सिंगर रिहाना और उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं। कपल अपने बच्चे के स्वागत के लिए काफी एक्साइटेड हैं। रिहाना ने हाल ही में इवेंट के दौरान बेबी बंप को फ्लॉन्ट किया है। दरअसल रिहाना परफॉर्मेंस के दौरान अपने पेट को रब करते हुए और यहां तक ​​​​कि अपने कपड़ों की ज़िप को ओपन छोड़ते हुए देखा गया था। इस दौरान उन्होंने अपना बेबी बंब भी फ्लॉन्ट किया।

रिहाना ने अभी तक नहीं की शादी
बता दें कि रिहाना ने अपने बॉयफ्रेंड रॉकी के साथ साल 2021 में अपने रिश्ते की आधिकारित पुष्टि की थी। एक इंटरव्यू में रॉकी ने रिहाना को ‘लव ऑफ माय लाइफ’ कहकर भी पुकारा था। इसके बाद ग्रैमी विनर रिहाना और उनके बॉयफ्रेंड रैपर एसेपी रॉकी ने साल 2022 में अपने बेटे का वेलकम किया था। अपनी पहली प्रेग्नेंसी के दौरान सिंगर ने काफी सुर्खियां बटोरी थी।

उनका रिवीलिंग फोटोशूट चर्चा में रहा था। हालांकि रिहाना ने अभी तक शादी नहीं की है। रॉकी और रिहाना काफी पुराने दोस्त हैं। दोनों ने साल 2020 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। इसके बाद रिहाना ने शादी की बात पर कहा था कि वह बेबी बंप में शादी नहीं करना चाहतीं।

उन्होंने जनवरी 2023 में शादी का ऐलान भी किया था। वहीं बात अगर रिहाना के काम की करें तो उन्हें आखिरी बार साल 2016 में एक एल्बम में देखा गया था। इसके बाद साल 2018 में उन्होंने एक लाइव परफॉर्मेंस दी थी। सिंगर ने लगभग सात सालों से एक भी एल्बम रिलीज नहीं किया है।