दंगल’ में आमिर खान की बेटी बन बड़े पर्दे पर छाने वाली फातिमा सना शेख अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार फातिमा अपनी तस्वीरों के चलते लाइमलाइट बटोरती हैं। वहीं, अब वह अपनी एक और पोस्ट के जरिए चर्चा में आ गई हैं, लेकिन इस बार उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। फातिमा न्यू ईयर विश करने के बाद से ही ट्रोलिंग का शिकार हो गई हैं।
एक्ट्रेस ने लेट किया पोस्ट
दरअसल, फातिना सना शेख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को न्यू ईयर की बधाई दी थी। वीडियो में वह अपना ग्लैमरस अंदाज दिखा रही है और उनका लुक भी काफी कातिलाना है। लेकिन अभिनेत्री का कैप्शन उनके लिए परेशानी का सबब बन गया। अभिनेत्री ने वीडियो शेयर करके हुए लिखा, ‘हैप्पी न्यू ईयर (आठ दिन लेट)।’ फातिमा की इस पोस्ट के बाद से ही उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
जमकर ट्रोल कर रहे यूजर
सोशल मीडिया यूजर फातिमा की पोस्ट पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ने लिखा, ‘कौन सा कैलेंडर यूज करती हो मैम जो आठ दिन बाद आपको न्यू ईयर विश करना याद आया है’, तो दूसरे ने लिखा, ‘अब से दिसंबर 38 दिन का होगा और मेरा न्यू ईयर को 8 जनवरी को ही मनेगा।’ वहीं, एक अन्य ने लिखा, ‘आपके साथ न्यू ईयर मने तो सात दिन बाद पता चलेगा।’ इसी तरह के कई कमेंट्स फातिमा सना की पोस्ट पर यूजर कर रहे हैं।
इन फिल्मों में आएंगी नजर
फातिमा सना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह ‘दंगल’ के बाद काफी फेमस हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने ‘लूडो’, ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान,’ ‘सूरज पर मंगल भारी’ और ‘थार’ जैसी कई फिल्मों में नजर आई हैं। वहीं, अब वह विक्की कौशल के साथ ‘सैम बहादुर’ में नजर आने वाली हैं।