Placeholder canvas

सोनू निगम की पद्मश्री पार्टी में पहुंची फैन, अनुपम खेर संग शेयर की तस्वीर, लिखा- सोनू सूद पद्मभूषण

दिल को छू जाने वाली आवाज से ढेर सारे सुपरहिट गाने दे चुके सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam,) सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। सोनू निगम अक्सर इंस्टाग्राम पर फोटोज और वीडियोज शेयर करते हैं। इस बीच सोनू निगम ने अपनी एक फैन के इंस्टाग्राम पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। फोटो में फैन, अनुपम खेर के साथ नजर आ रही हैं। वहीं सोनू निगम ने अपनी इस फैन से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी बताया, जो सिंगर की पद्मश्री पार्टी से जुड़ा है। बता दें कि हाल ही में सोनू निगम को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिल्ली में पद्मश्री से सम्मानित किया था। जिसके बाद बीते दिन सोनू ने एक पार्टी भी दी थी।

क्या है सोनू निगम का ट्वीट
सोनू निगम ने एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में सोनू ने लिखा, ‘ये बधाई संदेश मुझे छू गया है, इन्होंने लिखा- सोनू सूद पद्मभूषण। दरअसल इन्होंने मुझे पार्टी में हैप्पी बर्थडे विश किया था। फिर आखिरकार इन्हें अहसास हुआ कि मैं सोनू सूद हूं और ये मेरी पद्मभूषण पार्टी है।’ सोनू ने जो इंस्टाग्राम पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, उस में एक लड़की अनुपम खेर के साथ नजर आ रही है और कैप्शन में लिखा है- सोनू सूद पद्मभूषण।

क्या है पूरा मांजरा
दरअसल जिस लड़की ने ये इंस्टाग्राम पोस्ट किया है, स्क्रीनशॉट के मुताबिक उनका नाम मानसी डोभाल है। मानसी के इस पोस्ट में कई गलतियां हैं, जैसे कि उन्होंने सोनू निगम की पद्मश्री पार्टी में सोनू सूद पद्मभूषण लिखा है। वहीं मानसी ने सोनू निगम को बधाई देने वाले पोस्ट में तस्वीर अनुपम खेर के साथ शेयर की है। हालांकि स्क्रीनशॉट में ये भी दिख रहा है कि उन्होंने कई फोटोज शेयर की हैं। सोनू निमग के इस पोस्ट को फैन्स के साथ ही सेलेब्स भी खूब पसंद कर रहे हैं। कई सेलेब्स ने इस पोस्ट पर मजेदार कमेंट किए हैं।

 सेलेब्स के रिएक्शन
सिंगर शान ने सोनू के पोस्ट पर कमेंट किया- कमेंट्स बहुत शानदार हैं भाई, कुछ तो बहुत मजेदार हैं। मेरी शनिवार पार्टी सेट हो गई।’ वहीं नम्रता गुप्ता खान ने लिखा- ‘बहन कौनसे प्लैनट से आई हो?’ इसके अलावा सनम आमीन शेख ने लिखा- ‘अरे अरे अरे पगली रुलाएगी क्या।’ सेलेब्स के अलावा भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने फनी कमेंट्स किए हैं। एक ने लिखा- कौन है ये महान देवी, तो एक दूसरे ने लिखा- इससे पता लगता है कि लोग बिना बुलावे कहीं भी पहुंच जाते हैं।