Placeholder canvas

Navy में पहली बार होगी महिला नाविक की एंट्री, चीफ ने बताई पूरी डिटेल

Navy Chief Admiral R Hari Kumar ने कहा है कि पहली बार हम महिला नाविकों को नौसेना में शामिल कर रहे हैं. हमारा लक्ष्य देश के लिए भारत में निर्मित सुरक्षा समाधान हासिल करना है.

Navy Chief Admiral R Hari Kumar ने कहा कि aircraft carrier INS Vikrantका नौसेना के बेड़े में शामिल होना भारत के लिए ऐतिहासिक घटना है. वहीं उन्होंने आगे कहा कि अभियानगत क्षमता की दृष्टि से देखा जाए तो पिछले एक साल में हमारा बहुत व्यस्त समय रहा है. भारतीय नौसेना ने पिछले एक साल में बहुत ऊंची अभियानगत क्षमता हासिल की है.

3,000 अग्निवीर पहुंच गए हैं जिनमें से 341 महिलाएं हैं

उन्होंने आगे बताया कि नौसेना में करीब 3,000 अग्निवीर पहुंच गए हैं जिनमें से 341 महिलाएं हैं. यूक्रेन संघर्ष जैसी हाल की वैश्विक घटनाओं ने दर्शाया है कि हम अपनी सुरक्षा जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रह सकते हैं. हमने सरकार से कहा है कि भारतीय नौसेना 2027 तक ‘आत्मनिर्भर’ बन जाएगी.

Navy Chief Admiral R Hari Kumar की मुख्य बातें

अगले साल से होने लगेगी महिला अफसरों की एंट्री
बोले, हमारा लक्ष्य भारत में निर्मित सुरक्षा समाधान हासिल करना है
नौसेना प्रमुख एडमिलर आर हरि कुमार ने कहा है कि पहली बार हम महिला नाविकों को नौसेना में शामिल कर रहे हैं. आर हरि कुमार ने कहा कि विमानवाहक आईएनएस विक्रांत का नौसेना के बेड़े में शामिल होना भारत के लिए ऐतिहासिक घटना है