IMG 20220928 195950 800 x 400 pixel
IMG 20220928 195950 800 x 400 pixel

Toyota Urban Cruiser Hyryder: हाइब्रिड वर्जन की कीमतों के एलान के बाद, अब कंपनी ने अपनी पूरी रेंज के लिए कीमतों की घोषणा कर दी है, जिसमें हाइराइडर के गैर-हाइब्रिड वर्जन भी शामिल हैं। Toyota Urban Cruiser Hyryder एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमतें 10.49 लाख रुपये से शुरू होती हैं, जो लगभग मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा जितनी ही है, जिसकी कीमत 10.45 लाख रुपये से शुरू होती है।

Toyota Urban Cruiser Hyryder को कुल 8 पेट्रोल वैरिएंट्स में पेश किया जाएगा, जिसमें एक AWD वर्जन और तीन हाइब्रिड वैरिएंट शामिल हैं

Toyota Urban Cruiser Hyryder: इंजन और पावर डिटेल्स

2022 Toyota Urbain Cruiser Hyryder एक सेल्फ चार्जिंग स्ट्रांग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक पावरट्रेन से लैस होगा। इसके साथ ही कंपनी की ग्लोबल सेल्फ-चार्जिंग टेक्नोलॉजी की भारत में मास मार्केट सेगमेंट में एंट्री हो गई है। Urabn Cruiser Hyryder में उपलब्ध एक अन्य पावरट्रेन ऑप्शन Neo Drive है।

नई Toyota Urban Cruiser Hyryder का पेट्रोल वर्जन में मारुति सुजुकी से लिया गया 1.5-लीटर 4-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 100 bhp का पावर और 135 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।

देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार का माइलेज शानदार, सिंगल चार्ज पर चलेगी 315 Km

2022 अर्बन क्रूजर हाइराइडर के हाइब्रिड वैरिएंट में कंपनी के अपना खुद का 1.5-लीटर हाइब्रिड इंजन दिया है। यह इंजन 177 वोल्ट लिथियम-आयन बैटरी पैक की मदद से 91 bhp का पावर और 122 Nm का टार्क जेनरेट करता है। हाइब्रिड Hyryder वैरिएंट में स्टैंडर्ड तौर पर eCVT गियरबॉक्स मिलता है।

वारंटी

कार निर्माता Toyota Urban Cruiser Hyryder एसयूवी पर 3 साल या 1,00,000 किमी की स्टैंडर्ड वारंटी और हाइब्रिड वर्जन पर 8 साल या 1,60,000 किमी की बैटरी वारंटी दे रहा है।

नई टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर मिड-साइज एसयूवी स्पेस में Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा), Kia Seltos (किआ सेल्टोस), Skoda Kushaq (स्कोडा कुशाक) और Volkswagen Taigun (फॉक्सवैगन ताइगुन) जैसी कारों को टक्कर देगी। मारुति सुजुकी की हाल ही लॉन्च हुई नई Vitara (विटारा) एसयूवी भी टोयोटा हाइराइडर की टक्कर में है।

माइलेज

Toyota के दावों के मुताबिक, Hyryder Hybrid में 27.9 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। जिससे यह भारत में सबसे ज्यादा ईंधन-कुशल एसयूवी में से एक बन जाती है।

New Vande Bharat Express ने तोड़ा बुलेट ट्रेन का रिकॉर्ड, सिर्फ 52 Second में 100KM की रफ्तार

 


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.