Placeholder canvas

New Vande Bharat Express ने तोड़ा बुलेट ट्रेन का रिकॉर्ड, सिर्फ 52 Second में 100KM की रफ्तार

Vande Bharat Express: तीसरी और नई वंदे भारत एक्सप्रेस ने ट्रायल रन के दौरान केवल 52 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की गति तक की रफ्तार पाकर बुलेट ट्रेनों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि फोटोकैटलिटिक एयर प्यूरीफायर सिस्टम नई वंदे भारत ट्रेन को कोरोना सहित हवा से फैलने वाली तमाम बीमारियों से मुक्त रखेगा। आपको बता दें कि भारत की यह सेमी-हाई स्पीड ट्रेन अगले कुछ हफ्तों में अहमदाबाद-मुंबई रूट पर चलने के लिए तैयार है।

ट्रायल रन के परिणामों की घोषणा करते हुए रेल मंत्री वैष्णव ने कहा, “Vande Bharat Express का तीसरा परीक्षण गुरुवार को पूरा हो गया। इसने 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 52 सेकेंड में पूरी कर ली, जबकि बुलेट ट्रेन इस रफ्तार को हासिल करने में 54. 6 सेकेंड का समय लेती है। इस नई ट्रेन की अधिकतम गति 180 किमी प्रति घंटा है। पुराने वंदे भारत की अधिकतम गति 160 किमी प्रति घंटे है।”

देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार का माइलेज शानदार, सिंगल चार्ज पर चलेगी 315 Km

उन्होंने आगे कहा, ”आरामदायक यात्रा के लिए Vande Bharat Express में कई विशेषताएं हैं। गुणवत्ता और सवारी सूचकांक में सुधार हुआ है। इन मापदंडों पर ट्रेन का स्कोर 3. 2 है जबकि विश्व स्तर पर सर्वश्रेष्ठ स्कोर 2. 9 है। ”

Vande Bharat Express में नया एसी सिस्टम

फोटोकैटलिटिक एयर प्यूरीफायर सिस्टम नई Vande Bharat Express को कोरोना सहित हवा से फैलने वाली तमाम बीमारियों से मुक्त रखेगा। रेल मंत्रालय पॉयलेट प्रोजेक्ट के तौर पर नई वंदे भारत में विषाणु रोधक यह सिस्टम लगाने जा रहा है। सफलता मिलने के बाद सभी 400 वंदे भारत में सहित रेलवे की प्रीमियम राजधानी, शताब्दी, दुरंतो सहित अन्य ट्रेनों में इस योजना को लागू किया जाएगा।

Vande Bharat Express ने अपना अंतिम ट्रॉयल पूरा कर लिया है और इसके रूट और चलाने की घोषणा जल्द की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, गुजरात विधानसभा चुनाव को देखते हुए नई वंदे भारत अहमदाबाद-मुंबई के बीच में चलाई जा सकती है।