Placeholder canvas

Tata Tiago EV: देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार का माइलेज शानदार, सिंगल चार्ज पर चलेगी 315 Km

Tata Tiago EV: टाटा मोटर्स ने बुधवार को अपनी लोकप्रिय हैचबैक टाटा टियागो का EV वेरिएंट लॉन्च किया। इसकी शुरुआती कीमत 8.49 लाख रुपए है। ये देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है। इस EV में सिंगल चार्ज में 315 किलोमीटर की रेंज मिलेगी। इसकी बुकिंग 10 अक्टूबर 2022 से और डिलीवरी जनवरी 2023 से होगी।

Tata Tiago EV पहली प्रीमियम हैचबैक

ऑटो दिग्गज पहले से ही टाटा नेक्सॉन EV और टाटा टिगोर EV जैसे मॉडलों के साथ देश में EV सेगमेंट को लीड कर रही है। Tata Tiago EV सेगमेंट में भारत की पहली प्रीमियम हैचबैक बन गई है। टियागो की बैटरी को DC फास्ट चार्जर से 80% चार्ज करने में 57 मिनट लगेंगे।

Tata Tiago EV में 8 स्पीकर सिस्टम, रेन सेंसिंग वाइपर, क्रूज कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, इलेक्ट्रिक ORVMs, और बहुत फीचर्स दिए गए हैं। दावों के मुताबिक टियागो EV भारत की सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक हैचबैक है। इस EV पर 1,60,000 km तक बैटरी और मोटर वॉरंटी मिलेगी।

Tata Tiago EV में दो ड्राइविंग मोड मिलेंगे। ये ईवी 0 से 60 kmph की स्पीड 5.7 सेकेंड में पकड़ेगी। टाटा ईवी के एक्जिस्टिंग यूजर्स के लिए टियागो ईवी की पहली 10,000 बुकिंग में से 2000 यूनिट रिजर्व रहेगी।

ऑफर के चक्कर में मंगा लिया 50 हजार का लैपटॉप, डब्बा खोलते ही निकला 5 रुपए का घड़ी साबुन

4 सालों में 10 EV लाने का प्लान

टाटा अगले 4 सालों में 10 बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल लाने की योजना बना रही है। 76वीं एनुअल रिपोर्ट में शेयर होल्डर्स को संबोधित करते हुए चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा था कि भारत में हमारे पोर्टफोलियो में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) की पहुंच अब इस साल दोगुनी होकर 2% हो गई है।

उन्होंने कहा था कि हम आने वाले सालों में तेजी से वृद्धि की उम्मीद करते हैं। 2025 तक टाटा मोटर्स के पास 10 नए BEV व्हीकल होंगे। टाटा ग्रुप भारत और उसके बाहर सेल और बैटरी निर्माण में साझेदारी तलाशने के अलावा चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने में निवेश करेगा।