Placeholder canvas

1 अप्रैल से नहीं बिकेंगी यह 6 कारें, जानिए कहीं आपकी फेवरेट कार भी तो नहीं

1 अप्रैल से कई कार निर्माता कंपनियां अपनी कुछ कारें बंद करने जा रही हैं। दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा कड़े किए BS6 उत्सर्जन नियमों के चलते कुछ डीजल कारें अब देश में नहीं बिकेंगी। नए नियमों के अनुसार वाहन निर्माता को अपने वाहनों के वास्तविक समय के उत्सर्जन डेटा को दिखाना होगा।

कंपनी ने Kwid RXE वेरिएंट लॉन्च किया है

बंद होने वाली कारों में पहला नाम है Renault Kwid का। कंपनी ने अपनी पूरी लाइन-अप को अपडेट किया है। 800 सीसी की इस कार में को बंद कर दिया गया है। हाल ही में कंपनी ने Kwid RXE वेरिएंट लॉन्च किया है। जिसकी कीमत 4.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

 

होंडा ने इस कार को आधिकारिक वेबसाइट से हटाया
इसके अलावा Honda Amaze डीजल की बिक्री बंद कर दी है और इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से हटा दिया है। होंडा इंडिया ने पिछले साल कहा था कि उसका 1.5-लीटर डीजल इंजन नए उत्सर्जन मानदंडों को पूरा नहीं करेगा इसे देखते हुए इसे बंद किया जा सकता है।

 

होगी ऑक्टेविया और सुपर्ब सेडान बंद
इसके अलावा Hyundai India i20 डीजल की बिक्री बंद होने की उम्मीद है। इससे पहले कंपनी ने Grand i10 Nios और Aura सबकॉम्पैक्ट सेडान के डीजल वेरिएंट को पहले ही बंद कर दिया है। माना जा रहा है कि ऑल्टो 800, इग्निस और सियाज कुछ ऐसे मॉडल हो सकते हैं जो अप्रैल 2023 के बाद बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। वहीं, निसान इंडिया के 1 अप्रैल, 2023 तक किक्स कॉम्पैक्ट एसयूवी को बंद करने की उम्मीद है। स्कोडा ऑटो इंडिया भी अप्रैल 2023 तक ऑक्टेविया और सुपर्ब सेडान को बंद कर देगी।