Placeholder canvas

नई Scorpio में क्या है ‘N’ का असली मतलब? आनंद महिंद्रा ने Twitter पर दिया ये जवाब

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी नई एसयूवी महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन (Mahindra Scorpio-N) लॉन्च कर दी है। और लांच होते ही महिंद्रा की नई Scorpio-N इन दिनों Buzz of the Town बनी हुई है, वंही कंपनी इसे Big Daddy of SUVs कह रही है। यानी सभी SUVs का बड़ा पापा। हर तरफ बस इसी के चर्चे-इसी की बातें। 

लेकिन एक सवाल जिसने सबको परेशान कर रखा है, वो है कि नई एसयूवी के नाम में N क्यों लगाया गया है? लोगों ने इसे लेकर आनंद महिंद्रा से ट्विटर (Anand Mahindra Twitter) पर सवाल किया, तो उन्होंने उल्टा लोगों से ही इसका मतलब बताने के लिए कहा, जिसके बाद उन्हें कई मजेदार जवाब भी मिले, पर अब उन्होंने खुद ही इसका जवाब दे दिया है। तो आइये  जानते है Scorpio-N के बारे में क्या कहा आनंद महिंद्रा ने?

Scorpio-N की जगह Scorpion रख लेते नाम!

दरअसल, ट्विटर पर यश विजयकर नाम के एक यूजर ने आनंद महिंद्रा से सवाल किया था कि नई स्कॉर्पियो को Scorpio-N क्यों कह रहे हैं, जबकि इसे Scorpion भी तो कह सकते थे। इसके जवाब में आनंद महिंद्रा ने कहा-ये एक अच्छा सवाल है। बाकी लोगों को क्या लगता है? देखते हैं कि कौन इसके सही जवाब के करीब पहुंच पाता है। 

इसके बाद एक यूजर ने जवाब दिया कि N का मतलब Neo होगा, ये Scorpio की नई जेनरेशन के लिए इस्तेमाल किया गया होगा। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि कंपनी ने पुरानी स्कॉर्पियो को बंद नहीं किया है। संभवतया N को New बताने के लिए जोड़ा गया हो। इस पर आनंद महिंद्रा ने जवाब दिया कि आप लगभग करीब हैं। 

वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- “एसयूवी के बिग डैडी में संभावनाओं को एक्स्पोनेंशियल नंबर n (इनफिनिटी) तक बढ़ा दिया गया है।” इसके जवाब में आनंद महिंद्रा ने कहा- “हां, यह तर्क का हिस्सा है।”

चांदना नाम की यूजर ने अपने जवाब में लिखा है- इस कार में स्कॉर्पियो के DNA को बरकरार रखा गया है। इसी के साथ डिजाइन, इंटीरियर और टेक्नोलॉजी को असीमित स्तर तक ले जाकर इसे नई पीढ़ी की ऑथेंटिक SUV बनाया गया है।

आनंद महिंद्रा ने कई सारे ट्वीट करते हुए इस पूरे किस्से को बयान किया। महिंद्रा बोले- मैं खुश हूं कि मेरे सवाल पर इतने सारे लोगों ने जवाब दिया। साथ ही ‘N’को लेकर बहुत सारी संख्या में लोगों ने अपनी धारणाएं बताई, कुछ ने इसके लॉजिक को सही से पकड़ा, लेकिन कोई भी सारी बातों को एक साथ नहीं रख पाया। 

आखिर में आनंद महिंद्रा ने नई Scorpio के N का असली मतलब बताया। उन्होंने लिखा- तो कहानी ये है कि Scorpio Classic को बरकरार रखा गया है, तो हम इस नए अवतार को किसी तरह अलग पहचान देना चाहते थे। इसलिए ‘N’ सफिक्स को जोड़ा गया जो असीमित क्षमताओं के साथ ओरिजिनल डीएनए को दिखाता है। और अगर कुछ लोग इसे ScorpioN भी बोलना चाहते हैं, तो हम बुरा नहीं मानेंगे।