Placeholder canvas

हर बजट के लोगों के लिए फोन ला रहा है Samsung, जल्द लॉन्च होंगे सस्ते फोन

South Korea की कंपनी Samsung जल्द ही अपने कुछ नए smartphones को launch करने की तैयारी कर रही है। Samsung Galaxy M54 5G को geekbench website पर spot किया गया है। वहीं, Samsung Galaxy A14 का एक रेंडर भी ऑनलाइन सामने आया है। इसके अलावा Samsung Galaxy S23 सीरीज के बारे में कुछ डिटेल्स आधिकारिक launch से पहले उपलब्ध कर दी गई हैं।

Samsung Galaxy A14

Tipster Evan Blass ने Samsung Galaxy A14 का एक रेंडर शेयर किया है। इससे पता चला है कि फोन में Waterdrop-Notch Design और triple rear camera सेटअप दिया गया है। Samsung Galaxy A सीरीज फोन 6.8 इंच के एलसीडी डिस्प्ले से लैस हो सकता है जिसमें full hd+ screen दी जा सकती है। साथ ही 13 मेगापिक्सल का front camera होने की बात कही जा रही है।

rear camera की बात करें तो इसमें 50 megapixels का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। फोन में Exynos चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें side-mounted fingerprint sensor होगा। इसमें 5000mAh की बैटरी होने की संभावना है। यह budget phone हो सकता है।

Samsung Galaxy M54 5G

Samsung Galaxy M54 5G को भी ऑनलाइन देखा गया है। यह एक मिड-रेंज 5G डिवाइस है। इस मॉडल को गीकबेंच लिस्टिंग पर देखा गया है। Galaxy M54 5G में Samsung s5e8835 SoC दिया जा सकता है। इसमें Exynos 1380 चिपसेट दिया जा सकता है। यह Android 13 OS के साथ आ सकता है।

Samsung Galaxy S23 5G

इस सीरीज के तहत तीन model launch किए जा सकते हैं जिसमें Galaxy S23, S23 Plus और S23 Ultra शामिल हो सकता है। सभी variant के Qualcomm के नए स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 chipset के साथ आ सकते हैं। Galaxy S23 कथित तौर पर एक 3900mAh बैटरी को सपोर्ट करेगा।

फोन में in-house Exynos 2300 SoC दिया जा सकता है। साथ ही 6.1 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। वहीं, 50 megapixels का primary sensor, 12 megapixels का ultra-wide-angle cameraऔर 10 मेगापिक्सल का telephoto sensor दिया जा सकता है। फ्रंट में 10 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।