Placeholder canvas

PVR, Paytm, AMUL, DLF समेत इन 10 कंपनियों का पूरा नाम नहीं जानते होंगे आप, आज जान लीजिए

Full Form Of PVR PAYTM AMUL: हमारे आसपास कई ऐसी चीजें हैं जिससे हमारा रोज का वास्ता होता है लेकिन हमें उसका पूरा नाम तक पता नहीं होता है।

PVR में फिल्में तो ज्यादातर लोगों ने देखी ही होगी लेकिन क्या आपने कभी इसका पूरा नाम जानने की कोशिश की। आज हम ऐसे ही 10 ब्रांड्स या कंपनियों (Full Form Of PVR PAYTM AMUL) का पूरा नाम बताने जा रहे हैं, जिनसे आप लगभग हर दिन रूबरू होते हैं।

PVR Full Name

सबसे पहला नाम PVR का ही ले लेते हैं। PVR भारत में एक मूवी थियेटर चेन है। PVR का फुलफॉर्म Priya Village Roadshow है और इसका मुख्यालय गुरुग्राम में है।

AMUL Full Name

अब आते हैं AMUL पर। हर घर में लगभग रोज दूध, दही और मक्खन का इस्तेमाल होता हैं। लोग जब बाजार जाते हैं अमूल मक्खन की ही डिमांड करते हैं, लेकिन इसका पूरा नाम शायद ही लोग जानते हैं। भारत की प्रमुख डेयरी कंपनी AMUL की फुल फॉर्म Anand Milk Union Limited है।

यह भी पढ़ें: Portable Room Heater: ठंडा हुआ मौसम… सर्दी से बच्चे परेशान! आज ही लाएं रूम हीटर, कीमत है सिर्फ 600 रुपए

Paytm Full Name

PAYTM भी इन दिनों काफी पॉपुलर है। लगभग हर घर में फोन, बिजली यार फिर किसी भी तरह के बिल पे करने में लोग इस पेमेंट ऐप का इस्तेमाल करते हैं। Paytm का पूरा नाम Pay Through Mobile है।

OYO Full Form

OYO Rooms की शुरुआत साल 2013 में रितेश अग्रवाल ने की थी। OYO सस्ते दाम में होटल रूम प्रोवाइड कराती है। OYO का पूरा नाम On Your Own Rooms है।

MRF Full Name

MRF भारत में सबसे बड़ी टायर निर्माता कंपनियों में से एक है। MRF का पूरा नाम Madras Rubber Factory है।

UPI Means in Hindi

UPI एक रियल टाइम पेमेंट सिस्टम है। यह IMPS तकनीक पर आधारित है। यूपीआई का पूरा नाम Unified Payments Interface है।

MDH Full Form

MDH भारत की मशहूर मसाला निर्माता कंपनी। इस ब्रांड के मशालों का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है। MDH का पूरा नाम Mahashian Di Hatti है।

यह भी पढ़ें: दीवार-विंडो पर AC लगाने के झंझट खत्म, घर ले आए स्मार्ट Portable AC, कीमत भी बहुत कम

ICICI FULL Form

ICICI बैंक लिमिटेड एक भारतीय मल्टीनेशनल बैंक है। इसका पूरा नाम Industrial Credit and Investment Corporation of India है। यह देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक है।

HDFC Full Form

एचडीएफसी लिमिटेड एक भारतीय बैंक है। इसका मुख्यालय मुंबई में है। HDFC का पूरा नाम Housing Development Finance Corporation है।

DLF Full Name

DLF भारत की रियल इस्टेट कंपनी है। इसका पूरा नाम Delhi Land Finance हैं। DLF ग्रुप की स्थापना साल 1946 में रघुवेंद्र सिंह ने की थी।