Placeholder canvas

Bolero: मार्केट में ‘गदर’ काटने आ गई महिंद्रा की नई बोलेरो, Look’s के मामले ‘थार’ को दे रही जबरदस्त टक्कर

Mahindra New Bolero: महिंद्रा की सबसे पॉपुलर SUV बोलेरो का नया अवतार (Bolero Neo) सामने आया है। नई बोलेरो में कंपनी की ओर से नया लोगो दिया गया है। ट्विन पीक्स वाले लोगो को सबसे पहले XUV-700 में दिया गया था, जिसके बाद स्कॉर्पियो-N और स्कॉर्पियो क्लासिक में भी ये लोगो देखा जा चुका है।

इन SUV के बाद अब कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाले इस स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल बोलरो (Bolero Neo) को भी अपडेट कर दिया गया है। कंपनी की तरफ से अभी बोलेरो (Mahindra New Bolero) के फीचर्स पर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इसके फीचर्स के बारे में बताया गया है। जानिए, इस बार बोलेरो में नया क्या है…

नए लोगो के साथ SUV लग रही ज्यादा अट्रैक्टिव

बोलेरो (Mahindra New Bolero) को लेकर अब तक जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसके मुताबिक डिजाइन की बात करें तो SUV के फ्रंट ग्रिल में बिना बदलाव किए ही नया लोगो लगाया गया है। इसकी वजह से बोलेरो (Bolero Neo) काफी ज्यादा आकर्षक लग रही है। नए लोगो को SUV में आगे, पीछे और स्टेयरिंग पर दिया गया है। कंपनी अब नए लोगो के साथ अपने पैसेंजर वाहनों को पेश कर रही है, जबकि पुराने लोगो को कमर्शियल वाहनों पर लगाया जाएगा।

बोलेरो के साथ आ रहे हैं ये फीचर्स

अब तक की जानकारी के मुताबिक, SUV में चारों पावर विंडो, चार स्पीकर्स के साथ टू-डिन म्यूजिक सिस्टम, मैनुअल डिमिंग IRVM, रियर वॉशर के साथ वाइपर, MID के साथ डिजीटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इनके साथ ही एबीएस, ईबीडी और ड्यूल एयरबैग्स के साथ सेफ्टी का भी ध्यान रखा गया है। बोलेरो 2022 की हेडलाइट की बात करें तो ब्लैक हेलोजन के अंदर ही इसे लगाया गया है। इसमें डीआरएल के साथ टर्न इंडीकेटर भी मिलते हैं। इसकी लोअर ट्रिम में फॉग लैंप नहीं मिलता है। एसयूवी की साइड प्रोफाइल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। SUV में मेटल का बंपर दिया गया है, जो रोजाना की ट्रैफिक कंडीशंस में क्रैक नहीं होगा।

कैसा है इंजन?

बोलेरो 2022 में कंपनी की ओर से 1.5 लीटर का 3 सिलेंडर वाला टर्बो चार्ज्ड M-हॉक75 इंजन दिया गया है। इस इंजन के साथ बोलेरो को माइक्रो हाइब्रिड टेक्नोलॉजी मिलती है जो स्टार्ट/स्टॉप की सुविधा देता है, जिससे रोड पर कार की फ्यूल एफिशियेंसी बढ़ती है। M-हॉक75 इंजन से SUV को 75 बीएचपी और 210 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। कार में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

कितनी है कीमत?

बताया जा रहा है कि नई बोलेरो में B4, B6 और B6 (ऑप्शनल) ट्रिम्स आएंगे। एक्स शोरूम प्राइज की बात करें तो B4 की कीमत 9.31 लाख रुपये, B6 की कीमत 9.99 लाख और B6 (ऑप्शनल) की कीमत 10.24 लाख रुपये के आसपास रह सकती है।