Placeholder canvas

Mahindra Atom EV करेगी TATA Tiago EV बोलती बंद, कीमत टियागो की आधी से भी कम

Mahindra Atom EV: वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा काफी दिनों से अपने चार सीटर एटम इलेक्ट्रिक कार (Mahindra Electric Car) की तैयारी कर रही है। इसे कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक कार को पहली बार आज से दो साल पहले यानि कि 2020 में ऑटो एक्सपो में देखा गया था।

अब जाकर इसकी (Mahindra Atom EV) टेस्टिंग शुरू की गई है, जिससे इसके कुछ फीचर्स लीक हुए हैं। इससे उम्मीद की जा रही है कि महिंद्रा जल्द ही अपनी नई अल्ट्रा कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार (Mahindra Electric Car) को लॉन्च कर सकती है।

Mahindra Atom EV की बैटरी रेंज

लीक हुई जानकारी के मुताबिक, एटम इलेक्ट्रिक कार (Mahindra Atom EV) दो बैटरी पैक और चार वेरिएंट्स के साथ लाई जा सकती है। इसके वेरिएंट्स में K1, K2, K3 और K4 होंगे। इस कारण K1 और K2 वेरिएंट में 7.4 kWh का 144 Ah बैटरी पैक देखने को मिल सकता है, जबकि K3 और K4 वेरिएंट में 11.1 kWh का 216 Ah बैटरी पैक देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: New Maruti EECO: सबसे सस्ती 7 सीटर कार ने बनाया रिकॉर्ड, खरीद ले गए 10 लाख लोग

रेंज की बात करें तो K1 और K2 वेरिएंट्स सिंगल चार्ज 80 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। वहीं, K3 और K4 वेरिएंट्स को 100 किमी की रेंज देने के लिए डिजाइन किया जा सकता है।

Mahindra Atom EV के फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन उम्मीद है कि इसमें नई ग्रिल, प्रमुख हेडलैम्प्स, बड़ी विंडस्क्रीन और खिड़कियां शामिल की जा सकती है। वहीं, बाकी फीचर्स के लिए फ्यूचरिस्टिक लुक में पहिये, बॉक्सी डिज़ाइन और ब्लैक-आउट पिलर्स दिए जा सकते हैं।

Mahindra Atom EV की कीमत

कीमत पर नजर डालें तो अपकमिंग महिंद्रा एटम को 3 लाख की रेंज में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कीमतों की सही जानकारी के लिए इसके लॉन्च होने तक इंतजार करना होगा।

यह भी पढ़ें: 7000 से भी कम में घर ले जाएं Maruti Alto 800, स्टाइलिश लुक के साथ मिलेगा 32KM तक का माइलेज

Tata Tiago EV के मुकाबले आधी कीमत

Tata Motors की हाल ही में लॉन्च हुई Tata Tiago EV को भारतीय बाजार में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार कहा जा रहा है, लेकिन Mahindra Atom EV के मुकाबले टाटा की नई ईवी कार बहुत महंगी साबित होती दिख रही है। Tata Tiago EV 8.49 लाख रुपये एक्स-शोरूम की कीमत पर लॉन्च की गई, तो वहीं महिंद्रा की नई ईवी की कीमत 3 लाख रुपए बताई जा रही है। इस लिहाज से टाटा की टियागो के मुकाबले, महिंद्रा की एटम के दाम आधे से भी कम है।