Placeholder canvas

Twitter के बाद WhatsApp खरीदेंगे एलन मस्क, व्हाट्सएप यूजर्स बोले, प्लीज़ इसे भी खरीद लो ना

दुनिया भर में इस्तेमाल किया जा रहा इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप आधी रात अचानक ठप पड़ गया। भारतीय समयानुसार 29 अप्रैल को 1.30am से 3am तक इसने काम करना बंद कर दिया था। हजारों यूजर्स ने इसकी शिकायत की।

रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सएप से ना तो मैसेज जा रहे थे और ना ही वीडियो कॉलिंग हो रही थी। कई यूजर्स ने ट्विटर पर अपनी भड़ास निकाली। कुछ ने तो टेस्ला सीईओ और हाल ही में ट्विटर खरीदने वाले एलन मस्क से व्हाट्सएप खरीदने की गुजारिश कर डाली। 

व्हाट्सएप का आधिकारिक बयान
आधी रात में ही व्हाट्सएप ने अपना आधिकारिक बयान जारी करते हुए लिखा, “हो सकता है कि आप इस समय WhatsApp का उपयोग करने में कुछ समस्याओं का सामना कर रहे हों।

हम चीजों को फिर से सुचारू रूप से चलाने के लिए काम कर रहे हैं। हम आपको अपडेट करते रहेंगे और आपके धैर्य के लिए धन्यवाद।” इसके बाद 3 बजे एक और ट्वीट में व्हाट्सएप ने बताया कि ऐप फिर से काम करने लगा है। 