Placeholder canvas

सिर्फ 10 हजार रुपए में घर लें आए ये इलेक्ट्रिक कार, फीचर्स देख हो जाएंगे दीवाने

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच मुंबई की एक कार बनाने वाली कंपनी ने इलेक्ट्रिक कार (Strom R3 Electric Car) लॉन्च करने का दावा किया है।

यह लुक और डिजाइन में सामान्य कार (Strom R3 Electric Car) से बेहद अलग है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें मात्र तीन पहिए है। तीन पहिए होने के बावजूद भी यह ऑटो रिक्शा से बहुत अलग है। इस कार की बुकिंग बहुत ही तेजी से हो रही है।

सबसे पहले बुकिंग करने पर 50 हजार रुपए तक अपग्रेड का लाभ ले सकते हैं। वर्तमान समय में हमारे देश में कई इलेक्ट्रिक कार (Strom R3 Electric Car) खरीदने के लिए उपलब्ध है। लेकिन इस तीन पहिए वाली कार की कीमत अन्य कारों के मुकाबले बहुत कम है।

मात्र 10 हजार देकर बुक कर सकते हैं यह कार

केंद्र सरकार देश में प्रदूषण कम करने के लिए इलेक्ट्रिक कार को बढ़ावा दे रही है। अगर आप भी इस कार्य को बुक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको केवल 10 हजार खर्च करने होंगे। यह कार अभी केवल दिल्ली और मुंबई के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। Strom motors की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे बहुत ही आसानी से बुक कर सकते हैं। आधार नंबर और एड्रेस दे कर इस कार्य को ऑनलाइन बुक करें।

क्या है इस कार की खासियत

Storm R3 की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आगे की तरफ दो और पीछे की तरफ एक पहिए हैं। इसे एक बार चार्ज करने पर 200 किलोमीटर तक चला सकते हैं। इस कार की अधिकतम स्पीड 80Kmph है। इसमें टचस्क्रीन डिस्पले 4G कनेक्टिविटी के साथ क्लाइमेट चेंज के विकल्प उपलब्ध है। इसकी लंबाई 2,915mm, चौड़ाई 1,510mm और ऊंचाई 1,545mm है। देखने में यह बहुत ही छोटी कार है। लेकिन इसमें एक साथ दो लोग सफर कर सकते हैं।

550 किलो वजह सहने की है क्षमता

इस कार की कीमत 4.5 लाख रुपए है। इस कार की क्षमता 550 किलो वजन सहने की है। इसमें 15 किलो वाट की इलेक्ट्रिक बैटरी लगी है जो को 90Nm टॉर्क उत्पन्न करती है। इसमें 3 ड्राइविंग मोड इको, नॉर्मल और स्पोर्ट है। अभी तक इस कार को 160 लोग बुक कर चुके हैं। 3 घंटे में यह कार फुल चार्ज हो जाती है। R3 Pure, R3 Current and R3 Bolt तीन वेरिएंट में यह उपलब्ध है। अगर आप भी इस कार को खरीदना चाहते हैं तो ऑनलाइन बुक कर पेट्रोल और डीजल कार से छुटकारा पा सकते हैं।