Placeholder canvas

Auto Expo 2023: 13 जनवरी से ऑटो एक्सपो, इस बार इलेक्ट्रॉनिक कारों पर रहेगा सबसे ज्यादा फोकस

Auto Expo 2023 आयोजित होने जा रहा है जिसे कोरोना वायरस महामारी के चलते पिछले दो साल से रद्द किया गया था। 2023 ऑटो एक्सपो 13 जनवरी से 18 January के बीच ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सो मार्ट में आयोजित किया जाएगा।

भारत के ऑटो सेक्टर में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड को देखते हुए ऑटो एक्सपो 2023 (Auto Expo 2023) में इस बार कंपनियों का ज्यादा फोकस इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर रहेगा जिसमें इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक से लेकर इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर और कार शामिल हैं।

Auto Expo 2023 Full Schedule

Auto Expo 2023 (Auto Expo 2023) की ओपनिंग 12 जनवरी को होगी जिसमें सिर्फ मीडिया को इनवाइट किया जाता है जिसकी टाइमिंग सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगी। इसके साथ ही 12 से 14 January तक का स्लॉट बिजनेस विजिटर्स के लिए बुक किया गया है जिसके लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक का टाइम फिक्स किया गया है।

ऑटो एक्सपो 2023 (Auto Expo 2023) में 15 जनवरी का स्टॉल भी सिर्फ बिजनेस विजिटर्स के लिए बुक किया गया है जिसकी टाइमिंग सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रखी गई है।

आम जनता के लिए ऑटो एक्सपो 2023 (Auto Expo 2023) 15 से 18 जनवरी तक स्लॉट बुक किया गया है जिसकी टाइमिंग सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक रहेगी। 18 जनवरी को ही ऑटो एक्सपो की क्लोजिंग भी है।

ऑटो एक्सपो 2023 की टिकट 13 जनवरी से BookMyShow वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगी। टिकट के दाम की बात करें तो 15 जनवरी के लिए टिकट की कीमत 750 रुपये होगी और आम जनता की एंट्री वाले दिन टिकट की कीमत 350 रुपये तय की गई है। इसके अलावा आप अपने वाहन से भी ऑटो एक्सपो 2023 में शिरकत कर सकते हैं।

आपको बताते चलें कि ऑटो एक्सपो के लिए स्पेशल शटल सर्विस भी चलाई जाती है जो प्रमुख मेट्रो स्टेशन पर अलग अलग टाइम स्लॉट में उपलब्ध रहती हैं जिसमें नोयडा सिटी सेंटर, एमजी रोड मेट्रो स्टेशन, जैसे कई मेट्रो स्टेशन को शामिल किया जाता है।