Snake In Ind Vs SA T20: भारत और दक्षिण अफ्रीका (Ind vs SA 2nd T20) के बीच गुवाहाटी के बरसापाड़ा स्टेडियम में तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला गया। इस मैच में दक्षिण अफ्रीकी कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।
भारतीय पारी (Ind vs SA 2nd T20) के दौरान जब रोहित शर्मा और केएल राहुल बैटिंग कर रहे थे, तब आठवें ओवर की शुरुआत में खेल कुछ मिनट के लिए रुक गया। मैदान पर सांप (Snake In Ind Vs SA T20) आने की वजह से खेल को रोका गया।
दरअसल, आठवें ओवर की शुरुआत में केशव महाराज गेंदबाजी के लिए आए। हालांकि, ओवर शुरू होने से पहले कुछ दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी दौड़ते हुए ऑनफील्ड अंपायर के पास पहुंचे और उन्हें बताया कि मैदान में सांप (Snake In Ind Vs SA T20) है।
इसके बाद ग्राउंड स्टाफ को मैदान पर बुलाया गया। वे सभी जरूरी उपकरणों के साथ मैदान पर पहुंचकर सांप को पकड़कर ले गए। करीब पांच मिनटों तक मैच रुका रहा। तब तक खिलाड़ियों को अनऑफिशियल ड्रिंक ब्रेक मिल गया।
Snake in the ground.
YouTube thumbnail just got real.#INDvsSA pic.twitter.com/aSTV4jPZub— Utkal Anan (@AnanUtkal) October 2, 2022
दूसरे टी20 की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत शानदार रही। राहुल और रोहित ने पहले विकेट के लिए 96 रन जोड़े। रोहित अर्धशतक से चूक गए और 43 रन बनाकर केशव महाराज की गेंद पर कैच आउट हुए। वहीं, केएल राहुल ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 20वां अर्धशतक लगाया। वह 28 गेंदों में 57 रन बनाकर महाराज की गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट हुए।
यह भी पढ़ें: IND vs SA 2nd T20: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, देश में 7 साल बाद अफ्रीका से सीरीज जीता भारत
भारत ने इस मैच में 237 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम मिलर के शतक के बावजूद 221 रन ही बना सकी और भारत ने यह मैच 16 रन से जीत लिया।
Even snakes 🐍 are allowed in ground but not Pakistani.#INDvsSA #SAvIND pic.twitter.com/AxQEs03HuM
— Adarsh singh🇮🇳 (@AdarshRo45) October 2, 2022
Snake spotted in ground during #INDvSA match! pic.twitter.com/LtELWcSxHk
— S H O A I B (@kirkitfreak) October 2, 2022
Snake on the ground in India vs South Africa second T20.
What a pleasant surprise by the snake. pic.twitter.com/xq2MGIDcaj— Tahir Khattak (@com7tahir) October 2, 2022
तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारत 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में टीम इंडिया ने आठ विकेट से जीत हासिल की थी। केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने मिलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। इसके बाद दूसरे मैच में लोकेश राहुल, सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ने बल्लेबाजी में कमाल किया। गेंद के साथ पावरप्ले में अर्शदीप सिंह ने अच्छी गेंदबाजी की।