Congress Presidential Election 2
Congress Presidential Election 2

कांग्रेस में नए अध्यक्ष पद के चुनाव (Congress Presidential Election) के लिए सोमवार को मतदान हुआ। करीब 96 फीसदी मतदान हुआ, जो शाम के करीब 4 बजे खत्म हो गया। इस चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) और सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) के बीच सीधा मुकाबला है। दोनों की किस्मत का फैसला अब बैलेट बॉक्स में कैद हो चुका है।

वोटिंग खत्म, अब नतीजों पर निगाहें

देशभर के लोगों की निगाहें अब 19 अक्टूबर को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं। 24 साल में यह पहला मौका है, जब कांग्रेस अध्यक्ष पद (Congress Presidential Election) के लिए नेहरू-गांधी परिवार का कोई सदस्य मैदान में नहीं है। वहीं, कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार चुनावी मुकाबला हो रहा है।

कांग्रेस के अध्यक्ष पद (Congress Presidential Election) के लिए 9300 डेलिगेट्स ने सोमवार को मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के साथ-साथ देशभर में मौजूद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तरों में वोटिंग की गई।

यह भी पढ़ें: सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार TATA Tiago EV की बुकिंग शुरू, सिर्फ 7000 की EMI पर ले आएं घर

जो भी जीते, मिलेगा पूरा सहयोग- सचिन पायलट

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पारदर्शी, लोकतांत्रिक और खुले चुनाव कराकर देश के सामने एक उदाहरण पेश किया है। मुझे पूरा भरोसा है कि इस चुनाव में जो भी जीतेगा, उसे कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं का समर्थन मिलेगा।

पार्टी का नेतृत्व जारी रहेगा: सलमान खुर्शीद

कांग्रेस में अध्यक्ष पर के मतदान के बीच वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, पार्टी का नेतृत्व जारी रहेगा। अब नए अध्यक्ष तय करेंगे कि कांग्रेस के दृष्टिकोण को कैसे आगे बढ़ाया जाए और इसके कैसे चालू किया जाए।

लंबे समय से था इंतजार- सोनिया गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान करने के बाद सोनिया गांधी ने पत्रकारों से कहा, मुझे इस दिन का लंबे समय से इंतजार था।

आज ऐतिहासिक दिन: गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव आज 22 साल बाद हो रहा है। आज ऐतिहासिक दिन है। यह चुनाव पार्टी में आंतरिक सद्भाव का संदेश देता है। गांधी परिवार से मेरे संबंध 19 अक्टूबर के बाद भी वही रहेंगे।

यह भी पढ़ें: दोबारा लॉन्च होने जा रही Yamaha RX100, सड़कों पर फिर से राज करेगी हर दिल अजीज बाइक

कांग्रेस एकमात्र पार्टी जो चुनाव कराती है: जयराम रमेश

कांग्रेस के सांसद जयराम रमेश ने अध्यक्ष चुनाव के मौके पर कहा कि कांग्रेस पार्टी हमारे देश की एकमात्र राजनीतिक दल है जो अपने अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराती है। 137 साल के इतिहास में ये छठीं बार है जहां चुनाव हो रहा है। हमारी भारतीय राजनीति और कांग्रेस पार्टी के लिए ये एक ऐतिहासिक क्षण है।

हमें मिलकर पार्टी बनानी है: खरगे

कर्नाटक में मल्लिकार्जुन खरगे ने थरूर की उम्मीदवारी पर कहा कि यह हमारे आंतरिक चुनाव का हिस्सा है। हमने एक-दूसरे से जो कुछ भी कहा वह मैत्रीपूर्ण है। हम दोनों को मिलकर पार्टी बनानी है। उन्होंने कहा, मतदान से पहले शशि थरूर ने मुझे फोन किया और मुझे शुभकामनाएं दीं और मैंने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें: Diwali Gift: मालिक हो तो ऐसा, दिवाली पर कर्मचारियों को बांटी कार-बाइक, बोला- मेरा स्टाफ मेरा परिवार

कार्यकर्ताओं के हाथ में कांग्रेस की किस्मत: थरूर

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने मतदान से पहले कहा, मुझे विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी की किस्मत पार्टी कार्यकर्ताओं के हाथ में हैं। खरगे पर उन्होंने कहा, हमारे सामने कठनाईयां खड़ी हो गई हैं, क्योंकि पार्टी के नेता व अन्य संसाधन दूसरे उम्मीदवार के साथ हैं। थरूर ने कहा, कि यह कांग्रेस के पुनरुद्धार का समय है। उन्होंने बताया, आज मैंने खरगे से बात की और कहा कि जो कुछ भी हो रहा है, उसके बाद भी हम सहयोगी और दोस्त बने रहेंगे।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.