Placeholder canvas

48 हजार साल बाद जागा World का सबसे खतरनाक Virus, दहशत में वैज्ञानिक

पूरी दुनिया अभी कुछ महीने पहले ही Corona से उबरती हुई दिखाई दी है, लेकिन एक बार फिर दुनिया पर एक Virus का खतरा मंडरा रहा है। दरअसल, रूस के बर्फ वाले इलाके में 48 हजार साल से दबे Zombie Virus को
scientists ने जिंदा कर दिया है। ये dangerous virus रूस के एक झील में हजारों साल पहले दफ्न हो गया था। लेकिन इसकी अब इसके ‘जिंदा’ होने के बाद भारत जैसे देशों के लिए भी बड़े खतरे की घंटी है।

भारत दुनियाभर को Global warming को लेकर चेतावनी देता रहा है। कहा जा रहा है कि अगर दुनिया में बढ़ती गर्मी के कारण रूस और Siberia की जमी बर्फ पिघलती है तो दुनिया में कोहराम मच जाएगा। Zombie Virus इतना खतरनाक है कि यह कोशिका वाले छोटे जीवों को भी संक्रमित कर देता है।

भारत जैसे देशों में भी Global warming का खतरा है। सुंदरबन इलाके का हिस्सा जलमग्न हो रहा है। इसके अलावा मुंबई को लेकर भी कई तरह की भविष्यवाणी की गई है। विकसित देश विकासशील देशों पर तोहमत लगा देते हैं। लेकिन ये खतरा अब इतना बड़ा हो चुका है कि आने वाले समय में भारत समेत दुनिया के तमाम देशों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

इस जानलेवा वायरस के बारे में जान लीजिए

-रूस की एक झील हजारों साल से दबा हुआ था ये जॉम्बी वायरस। वैज्ञानिकों ने इस वायरस का नाम Pandoravirus Yedoma रखा है। अभी इस खोज के बारे में कोई जानकारी प्रकाशित नहीं हुई है।

France’s National Center for Scientific Research के दल ने बर्फ में दबे ऐसे दर्जनों वायरस का जिक्र किया था, जिसके बारे में दुनिया को जानकारी नहीं है। इसी में जॉम्बी वायरस भी शामिल है। ये वायरस 48,500 साल पुराना है। इसी टीम ने 2013 में 30 हजार साल पुराने वायरस का पता लगाया था।

global warming के कारण दुनिया के कई हिस्सों में जमी बर्फ पिघल रही है। इससे एक नया खतरा पैदा होता जा रहा है। Zombie Virus भी उसमें से एक है। इन बैक्टीरिया में खतरनाक रोगाणु हो सकते हैं।