IMG 05062022 162550 800 x 400 pixel
IMG 05062022 162550 800 x 400 pixel

जिस्मफरोशी का धंधा हर देश में धड़ल्ले से चल रहा है। कई जगहों पर तो सरकार ने इसे लीगल कर रखा है। हाल ही में एक सेक्सवर्कर ने अपनी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए, जो 20 साल तक जिस्मफरोशी के दलदल में फंसी थी। वो शॉर्ट वीडियो ऐप टिकटॉक पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। जिस वजह से उनके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

टिकटॉक पर @trashley_anonymous नाम की यूजर एश्ले (Ashley Clark Huffman) लोगों के साथ अपनी लाइफ की स्टोरी शेयर करती हैं। वो कुछ वक्त पहले ही इस गंदे धंधे को छोड़कर सामान्य जिंदगी में लौटी हैं। वैसे तो कई देशों की सरकारें और कई संस्थान सेक्सवर्कर की जिंदगी अच्छी बनाने का दावा करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग है।

हाल ही में एश्ले ने दावा किया कि जब वो सेक्सवर्कर थीं, तो उन्होंने दो दशक में 16 हजार मर्दों के साथ संबंध बनाए थे। शुरू में ही वो काम छोड़ने वाली थीं, लेकिन उनके सामने कई मजबूरियां थीं। अब उनको एक जीवन साथी मिल गया है, जो उन्हें बहुत प्यार करता है। साथ ही दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

एश्ले अपने वीडियो के माध्यम से उन लड़कियों को भी जागरुक करने की कोशिश करती हैं, जो मजबूरन इस प्रोफेशन में जाना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि उनके शरीर पर बहुत ज्यादा नकारात्मक असर पड़ा है। इस काम में जुड़ी बहुत महिलाएं पोस्ट-ट्रॉमैटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (PTSD) की शिकार हो जाती हैं। इसके अलावा कम सेक्स ड्राइव जैसे मुद्दे भी उनके सामने आते हैं। कई बार लड़कियों को इस काम में बेरहमी से पीटा जाता है।

उन्होंने आगे कहा कि अब ये सब उनका अतीत हो गया है, क्योंकि अब वो उस काम को पूरी तरह से छोड़ चुकी हैं। पहले वो नशे की लत की शिकार थीं, लेकिन अब वो भी छूट चुकी है। वहीं अपनी गलतियों पर एश्ले ने कहा कि वो खुद को बेहतर बनाने के लिए कई सालों से मेहनत कर रही हैं। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहे हैं।

कई वीडियो में एश्ले के मंगेतर भी साथ थे। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर दो गुट हो गए हैं। एक तो उनके फैसले का समर्थन कर रहे, तो बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो अभी उनको शर्मिंदा करने की कोशिश कर रहे हैं। एक शख्स ने हाल ही में कमेंट करते हुए लिखा कि आप अद्भुत हैं, मैं आपसे प्यार करता हूं, वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा कि एश्ले मुझे तुम पर गर्व है।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.