Placeholder canvas

इस ट्रिक से पता चलेगा आपके सिलेंडर में कितनी गैस बची है, कितने दिन और चलेगा सिलेंडर

आज के युग में लगभग सभी लोग अपने घरो में गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) का इस्तेमाल करते है। जो गैस के रूप में सिलेंडर में भरी जाती है, उसे LPG गैस के नाम से जाना जाता है। इस गैस का इस्तेमाल करके ही लोग अपने घर में खाना बनाते है। इस गैस का इस्तेमाल करने से खाना जल्दी बन जाता है, जिससे समय भी कम लगता है, टाइम की भी बचत होती है।

इस गैस को बोलचाल की भाषा में रसोई गैस (Rasoi Gas) भी कहते है। इस गैस का इस्तेमाल रसोई में खाना बनाने के अतिरिक्त भी कई सारे चीजों में किया जाता है। वर्तमान समय में LPG गैस का उपयोग सभी लोग कर रहे हैं, परंतु जब हम लंच या डिनर तैयार कर रहे होते है। तब अचानक से हमारी सिलेंडर में गैस खत्म हो जाए, तो बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है।

यदि हमारे पास बैकअप के रूप में एक और सिलेंडर है, तो हमें कोई परेशानी नहीं होती है। यदि सिंगल सिलेंडर है, तो हमें परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस परेशानी से बचने के लिए हम आपको एक आसान उपाय बताते है। इससे बचने के लिए हमे ऐसा क्या करना चाहिए, जिससे सिलेंडर के खाली (LPG Gas Cylinder Empty) होने से पहले ही हमें पता लग जाए की सिलेंडर में कितनी गैस (How Much Gas in LPG Cylinder) बची है।

कुछ लोग सिलेंडर को उठाकर भार के अनुसार अनुमान लगा लेते हैं, यह तरीका कभी-कभी तो सही साबित होता है परंतु कभी गलत भी हो जाता है। इस प्रकार इस परेशानी से बचने के लिए हम आपको बताते है आसान और सही ट्रिक जिससे आप पता लगा सके कि हमारे LPG सिलेंडर में कितनी गैस बची हुई है।

घर में मेहमान आए हों या रात का समय हो गैस खत्म हो जाये?

विचार कीजिये कि रात के समय ऐसा हो जाए तो आप क्या करेंगे या फिर घर में मेहमान आए हों, तो आप क्या करेंगे, तब मेहमान आपके बारे में क्या सोचेंगे। ऐसे में तो शर्मिंदा होने की नौबत आ जाएगी।

घर की महिलाओं के साथ साथ पुरुषों के लिए भी। अब हर समय ये तो मुमकिन नही है कि सिलेंडर का वजन कर-कर के, उसे उठा-उठा कर चेक करते रहें कि उसमे कितनी गैस है या नहीं। वजन का अंदाजा लगाना भी सबके लिए मुमकिन नहीं है।

कुछ लोग सिलेंडर उठाकर वजन के हिसाब से उसमें बची गैस का अनुमान लगाते हैं। तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो फ्लेम का कलर नीले से पीला होने पर ये समझ जाते हैं कि सिलेंडर की गैस अब समाप्त होने वाली है। लेकिन यह सिर्फ एक मन का अनुमान ही होता है।

जिसके सही होने की संभावना बहुत कम होती है। क्योंकि स्टोव के बर्नर में परेशानी होने की वजह से भी फ्लेम का रंग बदल (Flame Color Change) जाता है। लेकिन जो तरीका हम आपको बताएंगे, वो ना केवल आसान होगा, बल्कि आपको एक्युरेट परिणाम भी देगा। ऐसे में एक ट्रिक आपके लिए बहुत फायदा का सौदा साबित होगी।

इसके लिए सर्वप्रथम हमें भीगा हुआ कपड़ा लेना चाहिए, जिसे सिलेंडर को ढक देना चाहिए। कुछ देर बाद उस कपड़े को सिलेंडर से हटाकर अच्छे से देख ने पर कपड़े का कुछ भाग तो गीला होगा और कुछ भाग सूखा हुआ नजर आएगा।

जो भाग सूखा हुआ नजर आ रहा हो, तो हमें समझ लेना चाहिए के जहां तक कपड़ा सूख गया है, वहां तक हमारा LPG सिलेंडर खाली हो गया है, क्योंकि जहां तक गैस सिलेंडर में होती है, वह भाग ठंडा रहता है, जिससे कपड़ा भी गीला ही रहता है और जो भाग सिलेंडर का खाली हो चुका है, वह भरे हुए भाग की तुलना में गरम रहता है। जिससे गीला कपड़ा आसानी से सूख जाता है। इस प्रकार हम यह पता लगा सकते हैं के हमारे सिलेंडर में कितनी गैस बची हुई है।