IMG 20220923 152015 800 x 400 pixel
IMG 20220923 152015 800 x 400 pixel

Winter Tourism: बरसात के जाते ही सर्दी दस्तक देती है। आसान शब्दों में कहें तो मानसून जाने के साथ ही ठंड मौसम की शुरुआत हो जाती है। इस मौसम में शीतलहर हवाएं चलती हैं। इससे वातावरण ठंडा हो जाता है। उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड के दिनों में घना कोहरा छाया रहता है।

इस मौसम में घूमने का अपना ही मजा है। लोग बर्फीली जगहों पर जाते हैं। खासकर, शिमला, कुल्लू, मनाली आदि जगहों पर लोग बर्फबारी का आनंद लेते हैं। अगर आप भी आने वाले दिनों में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो देश की इन खूबसूरत जगहों को जरूर एक्सप्लोर करें। आइए जानते हैं-

औली जाएं

सर्दियों (Winter Tourism) में औली बर्फ की चादर से ढकी रहती है। यहां से आप बर्फ से ढके खूबसूरत हिमालय की तस्वीर क्लिक कर सकते हैं। ठंड के मौसम में बड़ी संख्या में पर्यटक स्कीइंग के लिए औली आते हैं। आप औली में स्कीइंग के साथ स्नो फॉल का आनंद उठा सकते हैं।

गुलमर्ग 

खूबसूरती के मामले में गुलमर्ग की गिनती बेस्ट प्लेस में होती है। गुलमर्ग (Winter Tourism) स्कीइंग और पैरा ग्लाइडिंग के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। बड़ी संख्या में देश विदेश से पर्यटक गुलमर्ग घूमने आते हैं। अगर आप सर्दी के मौसम को दिल से एन्जॉय करना चाहते हैं, तो गुलमर्ग जरूर जाएं।

ये भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर गरजा ‘ब्रह्मास्त्र’, 15वें दिन KGF2 और ‘बाहुबली’ का भी टूटा रिकॉर्ड

तवांग Winter Tourism

बुद्ध मिनिस्ट्री के लिए तवांग दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यह खूबसूरत अरुणाचल प्रदेश (Winter Tourism) में स्थित है। जानकारों की मानें तो तवांग की गिनती देश के सबसे शांतिप्रिय जगह में होती है। सर्दियों में बर्फ़बारी से तवांग की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं।

मनाली 

हिमाचल प्रदेश में शिमला के बाद सबसे अधिक पर्यटक मनाली (Winter Tourism) घूमने आते हैं। यह शहर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित है। समुद्रतल से इसकी ऊंचाई 1,950 मीटर है। ऐसा कहा जाता है कि सर्दियों में मनाली में बहुत ठंडी पड़ती है। सर्दियों में तापमान माइनस में चला जाता है। इसके लिए मनाली जाते समय पर्याप्त गर्म कपड़े साथ में रखें। शिमला की तरह मनाली में आप स्नो फॉल का भरपूर आनंद उठा सकते हैं।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.