IMG 09062022 005841 800 x 400 pixel
IMG 09062022 005841 800 x 400 pixel

बांके बिहारी मंदिर को यमुना एक्सप्रेसवे से सीधा जोड़ दिया जाएगा।आपको बता दें कि बांके बिहारी मंदिर को यमुना एक्सप्रेस वे से सीधा जोड़ने के लिए एक नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा।इसके दोनों ओर पर्यटन, वाणिज्यक और संस्थागत भूखंड आवंटित होंगे। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे यमुना नदी पर ब्रज विकास परिषद की ओर से बनाए जा रहे पुल से जुड़ेगा।

यहां से बांके बिहारी मंदिर की दूरी करीब पांच सौ मीटर है। मथुरा में ब्रज विकास परिषद बोर्ड की बैठक लेने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्राधिकरण एसीईओ मोनिका रानी और ओएसडी शैलेंद्र भाटिया ने हेरिटेज सिटी की प्रगति से अवगत कराया।

बता दें कि पहले प्राधिकरण ने कोल्डवैल बैंकर्स रिचर्ड एलिस (सीबीआरई) साउथ एशिया प्राइवेट लिमिटेड से राया के नजदीक हेरिटेज सिटी की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कराई थी।

इसमें करीब 16 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर हेरिटेज सिटी विकसित करने की योजना तैयार की गई थी, लेकिन बाद में ब्रज विकास परिषद ने पाया की यह योजना फिजिकल नहीं है।

क्योंकि रास्ता काफी सकरा है, इससे भविष्य में काफी दिक्कत आएगी। इसलिए यह तय किया गया यमुना एक्सप्रेस-वे से बांके बिहारी मंदिर के लिए सौ मीटर चौड़ा और सात किलोमीटर लंबा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे बनाया जाए।

वृंदावन पहुंचना होगा बेहद आसान-

यीडा के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि ग्रीन फील्ड और सीधे बांके बिहारी मंदिर के लिए यमुना नदी पर ब्रज विकास परिषद द्वारा बनवाए जा रहे पुल से सीधे जुड़ेगा। इसके आगे करीब ढाई किमी मार्ग का निर्माण पहले ही ब्रज विकास परिषद करा रहा है। इसके अलावा रिवर फ्रंट डेवलपमेंट का कांसेप्ट है। साथ ही कथा वाचनालय केंद्र बनेंगे। जहां कोई भी जाकर भागवत कथा सुन सकेगा।

यह ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे पहले बांके बिहारी मंदिर और फिर द्वारकाधीश मंदिर को जोड़ा जाएगा। इसको जोड़ने से लोगों को सुगमता हो जाएगी और वृंदावन पहुंचना बहुत आसान हो जाएगा और इससे पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में आसानी होगी। यहां से बांके बिहारी मंदिर की दूरी करीब पांच सौ मीटर है। आपको बता दें कि जल्दी ही इसके लिए डीपीआर फाइनल कर लिया जाएगा।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.