Placeholder canvas

अमेरिकी प्रोफेसर का दावा- इंसानों के भेष में धरती पर मौजूद हैं एलियंस, बड़ी तबाही की कर रहे तैयारी

धरती पर मौजूद इंसान दूसरी दुनिया और वहां रहने वाले लोगों के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहता है। इस पर लंबे समय से रिसर्च किया जा रहा है। समय समय पर दूसरे ग्रहों के जीवों के लेकर कई तरह के दावे किए जाते रहे हैं। एलियंस को लेकर भी कई प्रकार के दावे किए जा रहे है। हालांकि अभी तक एलियन की मौजूदगी का कोई सबूत नहीं मिला है। इसी बीच अमेरिकन प्रोफेसर डॉक्टर डेविड जैकब्स ने एलियंस को लेकर अजीबोगरीब दावा किया है। प्रोफेसर डेविड का कहना है कि एलियंस खुद धरती पर रह रहे हैं और इंसानों का अपहरण कर रहे हैं। प्रोफेसर के इन सनसनीखेज दावे एक बार फिर से सभी को हैरान कर दिया है।

एलियंस कर रहे हैं इंसानों का अपहरण डॉक्टर डेविड जैकब्स पेंसिलवेनिया की टेंपल यूनिवर्सिटी में इतिहास के प्रोफेसर हैं। बताया जा रहा है कि उनकी विशेषज्ञता यूफोलॉजी में है। उन्होंने दावा किया है कि उनकी बहुत सारे लोगों से बात हुई है। जिन्होंने बताया कि एलियंस ने उनको अगवा किया था। हालांकि वे बच गए है। इससे जुड़ी हुई एक डॉक्यूमेंट्री भी उन्होंने Extraordinary: The Revelations के नाम से बनाई है। अब देखना यह है कि उनके दावे में कितनी सच्चाई और कितना भ्रम है।

भविष्य में काम में लेंगे एलियंस अमेरिकन प्रोफेसर डॉक्टर डेविड जैकब्स का दावा है कि वे उन लोगों से मिल चुके है जिनका एलियंस ने अपहरण किया था। एक शख्स ने बताया कि वे इंसानों की तरह ही दिखते हैं और वे सीखते हैं कि उन्हें इंसानों के बीच किस तरह रहना है। वे सुपरह्यूमन हैं और वे हमें कंट्रोल करना चाहते हैं। उन लोगों का कहना है कि एलियंस उनसे भविष्य में काम में लेंगे। हालांकि उन लोगों को छोड़ दिया गया है। लोगों ने कहा था कि अपहरण करने के बाद उन्हें क्राउड कंट्रोल का इंस्ट्रक्शन भी दिया जा सकता है।

इंसानों का कर रहे हैं वशीकरण एक रिपोर्ट के अनुसार, डेविड जैकब्स कहना है कि एलियंस धरती पर हमले करने योजना बना ली है। इसके लिए उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है। डॉक्टर प्रोफेसर के अनुसार, वे पहले इंसानों का अपहरण करके उनका माइंड कंट्रोल कर रहे हैं। इंसान ने बहुत सारी जगहों पर सफलता हालिस की है और एलियंस भी शायद यही करने की कोशिश कर रहे हैं।