IMG 17042022 130735 800 x 400 pixel
IMG 17042022 130735 800 x 400 pixel

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से एक दिल जीतने वाली वीडियो सामने आई है। इस वीडियो में फतेहपुर का एक पुलिसकर्मी बंदरिया के गर्भ में फसे मृत बच्चे को बाहर निकालकर बंदरिया की जान बचाता दिखा रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।

वीडियो में देख सकते हैं कि प्रसव के दौरान, बच्चा बंदरिया में ही फँसा रह गया जिससे वह नाली के पास दर्द से कराह रही होती है। इसी बीच एक पुलिसकर्मी आता है और उसको तौलिए से पकड़ता है। बंदरिया घबरा कर दर्द में भागने की कोशिश करती है। लेकिन पुलिसकर्मी मदद करने के लिए उसे पकड़ता है और पीछे से बच्चे को निकालता है और फिर जैसे ही बंदरिया से मृत बच्चा अलग होता है उसे पुलिसकर्मियों द्वारा छोड़ दिया जाता है।

इस वीडियो को फतेहपुर पुलिस ने अपने अकॉउंट से शेयर किया है। फतेहपुर पुलिस ने इस वीडियो के साथ लिखा, “UP112 में PRV-3521 थाना खागा पर तैनात आरक्षी विनोद कुमार द्वारा बंदरिया के गर्भ में फंसे मृत बच्चे को बाहर निकालकर बंदरिया की जान बचाई।

उत्तम उपाध्याय लिखते हैं, “जो लोग उत्तर प्रदेश पुलिस को भ्रष्ट कहते हैं वह कृपया इस वीडियो को जरूर देखें यह है हमारी उत्तर प्रदेश पुलिस। मैं उत्तम उपाध्याय, संस्थापक भगवाधारी योद्धा संघ, अपनी और अपने भगवाधारी परिवार की तरफ से उत्तर प्रदेश पुलिस के हर एक जवान को Salute करता हूँ।”

इस वीडियो को देखने के बाद अब लोग पुलिसकर्मी की भर भर कर तारीफ कर रहे हैं। बंदरिया की मदद करने वाले विनोद को आशीर्वाद दिया जा रहा है। लोगों का कहना है, “ऐसे ट्वीट करने से काम नहीं चलेगा। आरक्षी को बेजुबान का जीवन बचाने एवं मानवतावादी कार्य करने हेतु पुरस्कृत किया जाना चाहिए।”


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.