ywwrrr
ywwrrr

वो कहते है ना जोड़ियां भगवान बनाकर भेजता है, जिसमें एक दुल्हन और एक दूल्हा होता है। अगर किसी की शादीशुदा लाइफ में किसी तीसरे की एंट्री हो जाए तो बसा बसाया घर उजड़ जाता है।

लेकिन Maharashtra से एक ऐसा मामला सामने आया है जो इस कहावत के बिल्कुल उलट है। सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र की एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, इस शादी में दुल्हन दो और दूल्हा एक है। यहां पर एक दूल्हे ने दो दुल्हनों से शादी रचाई है।

एक दूल्हे की हुई दो जुड़वां बहनें

वैसे कहा जाता है जुड़वां बच्चों के शक्ल रंग और आचरण लगभग ऐसा होता है, लेकिन शायद किसी ने आज तक यह नहीं सुना होगा कि पसंद भी एक जैसी होती है। लेकिन महाराष्ट्र में जन्मीं दो जुड़वां बहनों की शक्ल, रंग और कद काठी तो एक जैसी है ही, लेकिन उनकी पसंद भी एक जैसी है। इन जुड़वां बहनों ने एक ही लड़के से शादी रचाई है।

जुड़वां बहनें पेशे से हैं इंजीनियर

According to media reports, यह घटना महाराष्ट्र के सोलापुर की है। जहां एक शादी के दौरान बड़ा अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां जुड़वां बहनों एक दूल्हे से शादी रचाकर सबको हैरान कर दिया। यह शादी शुक्रवार को महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के मलशीरस तालुका में हुई थी।

बता दें कि मुंबई की पिंकी और रिंकी ने अतुल नाम के दूल्हे से शादी रचाई है। खास बात यह है कि जुड़वां बहनें पेशे से आईटी इंजीनियर हैं। कुछ लोग इस शादी का विरोध कर रहे थे, लेकिन लड़कियों ने दुनिया की परवाह किए बगैर एक दूल्हे को अपना पति बना लिया।

यह खबर भी पढ़ें:-Wedding Photoshoot : दूल्हा-दुल्हन के प्री वेडिंग फोटोशूट के बीच में आया हाथी, जानिए फिर क्या हुआ

वीडियो हुआ वायरल
रिंकी और पिंकी की शादी का वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर जंगल में आग की तरह वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स करके नए-नए सवाल कर रहे हैं? दरअसल, दोनों जुड़वां बहनें जन्म के बाद से ही एक साथ घर में रह रही हैं और अब उन्होंने जिंदगीभर एक-दूसरे के साथ रहने का फैसला किया है।

ऐसे एक ही लड़के से हुआ जुड़वां बहनों को प्यार
पिंकी और रिंकी जुड़वां बहनें हैं और दोनों ही मुंबई में इंजीनियर का काम करती हैं। इस दौरान उनकी जिंदगी में तालुका के रहने वाले अतुल आए। अतुल मुंबई में एक ट्रैवल एजेंसी चलाता है। कुछ दिन पहले रिंकी और पिंकी के पिता के निधन के बाद अपनी मां के साथ तालुका आकर रहने लगी थीं।

एक बार जब रिंकी और पिंकी की मां बीमार पड़ी तो वह अतुल की गाड़ी से अपनी मां को अस्पताल ले गई थीं। इस दौरान अतुल जुड़वां बहनों के करीब आ गया। इसके बाद दोनों बहनों ने अतुल के साथ शादी करने का फैसला किया।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.