IMG 23042022 021550 800 x 400 pixel
IMG 23042022 021550 800 x 400 pixel

बिहार के लोग बड़ी संख्या में हवाई यात्रा करने को उत्सुक हैं लेकिन राज्य में सीमित एयरपोर्ट होने की वजह से कम यात्री यात्रा कर पाते हैं। इसको इसी तरह से समझा जा सकता है कि कुछ ही समय पूर्व शुरू हुआ।दरभंगा एयरपोर्ट अब लोगों के बीच खासा लोकप्रिय हो गया। कई सुविधाओं के अभाव के बावजूद यहां पर रिकॉर्ड संख्या में यात्री यात्रा कर रहे हैं। मंगलवार को इस साल में अब तक सर्वाधिक 18 फ्लाइट में 2803 यात्रियों ने दरभंगा एयरपोर्ट से आवागमन किया। इससे पहले पिछले साल तीन बार पैसेंजरों का आंकड़ा 2800 के पार कर चुका है।

कई सुविधाओं का है अभाव।

मालूम हो कि यात्रियों व विमानों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है, पर उस अनुपात में सिविल एन्क्लेव में सुविधा का विस्तार नहीं हो पा रहा है। फ्लाइट पकड़ने पहुंचने वाले यात्रियों को बैठने की जगह तक नहीं मिल पाती है। लिहाजा कई घंटे लोगों को खड़ा होकर गुजारना पड़ता है। खासकर बीमार, बुजुर्ग, महिला व बच्चों को काफी दिक्कत होती है। विमान लेट होने की स्थिति में समस्या और बढ़ जाती है।

2020 के आखिर में शुरु हुआ था एयरपोर्ट।

आठ नवम्बर 2020 को यहां से हवाई यात्रा शुरू हुई थी। चालू माह में अब तक कुल 276 विमानों में 39249 पैसेंजरों ने आवागमन किया। इसमें 21177 यात्री दरभंगा हवाई अड्डा पर उतरे व 18072 ने यहां से उड़ान भरी। यहां लैड करने वाले पैसेंजरों की संख्या अधिक रही। हालांकि एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए कई काम चल रहे हैं।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.