IMG 20220924 014808 800 x 400 pixel
IMG 20220924 014808 800 x 400 pixel

कोई भी व्यक्ति घूमने फिरने का कितना भी शौकीन क्यों ना हो उसकी एक प्रयास जरूर रहती है कि कम से कम खर्च में ज्यादा से ज्यादा आनंद उठा सकें और अगर कहीं मौका मिले तो अपना पैसा जरूर बचाए। भारत में कई ऐसे स्थान मौजूद है जहां पर लोगों को बहुत ही कम दाम में बेहतर सुविधा दी जाती है लेकिन जानकारी के अभाव में वह इसका लाभ नहीं उठा पाते हैं।

 

अगर आप कोयंबटूर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यहां ईशा फाउंडेशन (Isha Foundation Coimbatore) में जाकर रह सकते हैं। यह कोयंबटूर से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर है और वहां रहने खाने का एक रुपया भी नहीं लगता है। यह लोगों के दिए गए दान से चलता है और आप चाहे तो इसमें दान भी दे सकते हैं।

 

अगर आप गंगा घाट जाकर वहां की शांति को महसूस कर सकते हैं। मंदिरों और आश्रमो में घूमकर अपना मन शांत करना चाहते हैं, जीवन को समझना चाहते हैं तो ऋषिकेश (Rishikesh) जा सकते हैं। यहां गीता भवन में आपको निशुल्क पूरी सुविधा मिल जायेगी।

 

हिमाचल प्रदेश में मणिकरण गुरुद्वारा साहिब (Gurudwara Sahib Manikaran) में आपको रहने खाने की अच्छी निशुल्क व्यवस्था दी जाती है। इसके अलावा अगर आपके पास वाहन है तो आप आसनी से उसे मुफ्त में पार्क भी कर सकते हैं।

वहीं केरल में भी आनंद आश्रम (Anandashram Kerala) में रहने और तीन समय के भोजन की निशुल्क व्यवस्था उपलब्ध है।

 


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.